लाइव न्यूज़ :

अभिनेता दिलीप की याचिका पर हाई कोर्ट ने पुलिस प्रमुख को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का दिया निर्देश

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 18, 2022 15:02 IST

अभिनेता दिलीप मामले में केरल हाई कोर्ट ने राज्य पुलिस प्रमुख को अभिनेता की याचिका पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है। बता दें कि दिलीप यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमामला तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री से जुड़ा है।अभिनेत्री का कथित तौर पर 17 फरवरी, 2017 को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था।बाद में, दिलीप को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था, जिन्हें जमानत मिल गई थी।

कोच्चि: अभिनेता दिलीप ने सोमवार को केरलहाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए अपने खिलाफ मुकदमे से संबंधित खबरों के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगाने का आग्रह किया था। अब इसपर कोर्ट ने राज्य पुलिस प्रमुख को अभिनेता की याचिका पर जांच और रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है। बता दें कि दिलीप यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। 

मामला तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री से जुड़ा है, जिनका कथित तौर पर 17 फरवरी, 2017 को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था और उनकी ही कार के अंदर दो घंटे तक उनसे छेड़छाड़ की थी। कुछ आरोपियों ने अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए पूरी घटना का वीडियो बना लिया था। मामले में दस आरोपी हैं और पुलिस ने शुरुआत में सात लोगों को गिरफ्तार किया था।

बाद में, दिलीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया था, जिन्हें जमानत मिल गई थी। दिलीप ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उनके खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 327 (2) के तहत "बंद कमरे में सुनवाई" होनी चाहिए और कार्यवाही का मुद्रण तथा प्रकाशन गैरकानूनी है। उन्होंने मुकदमे से संबंधित खबरों के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगाने का आग्रह किया था। 

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :केरलरेपहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब