लाइव न्यूज़ :

केरल: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सीएम पिनाराई विजयन से कहा- 'आप संभालो चांसलर का पद, मैं चांसलर के रूप में काम नहीं करना चाहता'

By रुस्तम राणा | Updated: December 11, 2021 13:16 IST

उन्होंने चिट्ठी में लिखा सीएम को लिखा है कि आप विश्वविद्यालयों के अधिनियमों में संशोधन करें और आप व्यक्तिगत रूप से चांसलर का पद ग्रहण करें, ताकि आप सरकार पर निर्भरता के बिना अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा कर सकें।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने कहा कि सरकार के साथ नहीं चाहते विवादराज्य सरकार पर लगाया विश्वविद्यालय की स्वायत्तता समाप्त करने का आरोप

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं। विश्विद्यालयों में चांसलर की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खाने ने मुख्यमंत्री विजयन पर चिट्ठी लिखकर निशाना साधा है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा सीएम को लिखा है कि आप विश्वविद्यालयों के अधिनियमों में संशोधन करें और आप व्यक्तिगत रूप से चांसलर का पद ग्रहण करें, ताकि आप सरकार पर निर्भरता के बिना अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा कर सकें। राज्यपाल ने आग पत्र में चांसलर की जिम्मेदारियों से इस्तीफा देने की धमकी भी दी है। 

इन दो विश्वविद्याल में चांसलर की नियुक्ति पर उठा विवाद

राज्यपाल ने अपनी चिट्ठी में केरल के कन्नूर विश्वविद्यालय के चांसलर की नियुक्ति पर नाराजगी व्यक्त की है, जिन्हें कि सर्च कमेटी को निलंबित करने के बाद दूसरा कार्यकाल दिया गया है। इसके अलावा आरिफ मोहम्मद खान ने कलाडी संस्कृत विश्वविद्यालय में चांसलर की नियुक्ति पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

राज्यपाल ने कहा कि सरकार के साथ नहीं चाहते विवाद

राज्यपाल ने मीडिया को बताया है कि वे सरकार के साथ किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं। वे चांसलर के रूप में अब आगे काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी चिट्ठी पर सरकार की जो भी प्रतिक्रिया हो मैं इस राजनीतिक हस्तक्षेप को और बर्दाश्त नहीं कर सकता। 

राज्य सरकार पर लगाया विश्वविद्यालय की स्वायत्तता समाप्त करने का आरोप

उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को लिख चुका हूं, कृपया चांसलर का पद संभालें। यह बहुत आसान है। यह संवैधानिक पद नहीं है। यह एक कर्तव्य है जिसे विश्वविद्यालय के अधिनियम द्वारा प्रदान किया गया है। अधिनियम में संसोधन करें। अध्यादेश लाओ, मैं इस पर तुरंत हस्ताक्षर करुंगा। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा मेरी नाक के नीचे विश्वविद्याल की स्वायत्तता समाप्त की जा रही है। मैं उसमें पक्षकार नहीं हो सकता।   

टॅग्स :Arif Mohammad KhanकेरलKerala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज