लाइव न्यूज़ :

हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं, कुरान में 7 बार इसका जिक्र, पगड़ी से भी तुलना सही नहीं: आरिफ मोहम्मद खान

By विनीत कुमार | Updated: February 13, 2022 08:09 IST

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि पगड़ी की तुलना इस्लाम में हिजाब से नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुरान में हिजाब का सात बार जिक्र है, लेकिन ये महिलाओं के ड्रेस कोड के संबंध में नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि ये इस्लाम का हिस्सा नहीं है।हिजाब को लेकर पूरा विवाद मुस्लिम महिलाओं की प्रगति को पटरी से उतारने की एक साजिश है: केरल राज्यपाल

नई दिल्ली: कर्नाटक में हिजाब को लेकर जारी विवाद के बीच केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि पगड़ी जिस तरह सिख धर्म का अहम हिस्सा है, उस तरह हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं है। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि कुरान में हिजाब का सात बार जिक्र है, लेकिन ये महिलाओं के ड्रेस कोड के संबंध में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह 'पर्दा' के संबंध में है, जिसका अर्थ यह है कि जब आप बोलते हैं तो आपके बीच में 'पर्दा' होना चाहिए।

'पगड़ी से हिजाब की तुलना ठीक नहीं'

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हिजाब पहनने की तुलना पगड़ी से करने जैसी बात को भी बेतुका बताया। उन्होंने कहा, 'हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं है। कुरान में हिजाब का सात बार उल्लेख किया गया है, लेकिन यह महिलाओं के ड्रेस कोड के संबंध में नहीं है। यह 'पर्दा' के संबंध में है, जिसका अर्थ है कि जब आप बोलते हैं, तो आपके पास 'पर्दा' होना चाहिए।'

राज्यपाल ने आगे कहा, 'यह तर्क कि सिखों को पगड़ी पहनने की  अनुमति है लेकिन मुस्लिम लड़कियों को कक्षा के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति नहीं है, बेतुका है। पगड़ी सिख धर्म का एक अनिवार्य हिस्सा है, जबकि कुरान में हिजाब का इस्लाम के अनिवार्य हिस्से के रूप में जिक्र नहीं किया गया है।'

'मुस्लिम महिलाओं की प्रगति को पटरी से उतारने की कोशिश'

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि हिजाब को लेकर पूरा विवाद मुस्लिम महिलाओं की प्रगति को पटरी से उतारने की एक साजिश है। उन्होंने कहा, 'मैं आपको केवल एक उदाहरण बताऊंगा...एक युवा लड़की, जो खुद पैगंबर के घर में पली-बढ़ी थी...वह पवित्र पैगंबर की पत्नी की भतीजी थी। वह काफी सुंदर थी...उसने कहा मैं चाहती हूं कि लोग मेरी सुंदरता को देखें और मेरी सुंदरता में ईश्वर की कृपा देखें...और ईश्वर के शुक्रगुजार रहें...पहली पीढ़ी (इस्लाम की) की महिलाओं का ऐसा व्यवहार था। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं।'

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादइस्लामArif Mohammad Khan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल