लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार का सितंबर तक 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक लगाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:43 IST

Open in App

केरल सरकार सितंबर के आखिर तक 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक लगा देने के लक्ष्य पर काम रही है और इस संबंध में सभी जिलों को टीकाकरण योजना बनाने का निर्देश दिया गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज के फेसबुक पेज के एक पोस्ट के मुताबिक, मंत्री ने अपने विभाग की एक आपात बैठक में ये निर्देश दिये। यह बैठक राज्य में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या की समीक्षा और यथासंभव अधिकाधिक लोगों के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करने को लेकर बुलायी गयी थी। फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, मंत्री ने बैठक में निर्देश दिया कि टीके लगाने में देरी से बचने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीरिंज की कमी की समस्या का समाधान किया जा रहा है। जार्ज ने कहा कि केंद्र ने राज्य को 1.11 करोड़ टीके देने का वादा किया है और ऐसे में शीघ्र ही अधिक खुराक उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि ओणम के बाद कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की आशंका है, इसलिए अस्पतालों को ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जिला स्तर पर अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू एवं वेंटीलेटर का इंतजाम करके उस स्थिति से निपटने की व्यवस्था की जा रही है। मंत्री ने कहा कि चूंकि ऐसी आशंका है कि तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकती है, क्योंकि उन्हें अब तक टीका नहीं लगा है, ऐसे में उनके इलाज पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा उसके लिए बालचिकित्सा वार्ड एवं आईसीयू का भी इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मृत्युदर कम से कम रखने पर ध्यान दिया जाना चाहिए तथा इस बात का भी ख्याल रखा जाना चाहिए जो लोग घरों में पृथक वास में हैं, वे दिशानिर्देशों का सही सही पालन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप