लाइव न्यूज़ :

Kerala Flood: विदेशी सहायता ले सकता है केंद्र, UAE ने पेश की 700 करोड़ रुपये की मदद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 23, 2018 09:46 IST

केरल में आई बाढ़ से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है।  ऐसे में अब यहां के लोगों की मदद के लिए हर कोई देशभर से राज्य को मदद कर रहा है।

Open in App

केरल में आई बाढ़ से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है।  ऐसे में अब यहां के लोगों की मदद के लिए हर कोई देशभर से राज्य को मदद कर रहा है। वहीं, एनडीटीवी के मुताबिक विदेश से भी केरल के लिए मदद भेजने की पेशकश हुई है। कहा जा रहा है किविदेशी सहायता लेने पर केंद्र तैयार हुआ है। केरल पर यूएई ने की थी 700 करोड़ रुपये की मदद की पेशकश की है।

जबकि इससे पहले खबर आई थी विदेश से मदद के लिए  केंद्र ने इनकार कर दिया था। वहीं, इस इंकार के पीछे का कारण 15 सालों से देश की नीति है कि घरेलू आपदाओं से सरकार स्व-संसाधनों से निपटती है और विदेश से किसी प्रकार की सहायता नहीं लेती। 

आपको बता दें, केरल में सरकारी आंकड़े के मुताबिक अब तक इस आपदा में 357 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हैं। इस बीच राज्य में ऑक्सीजन की कमी और ईंधन स्टेशनों में ईंधन नहीं होने के कारण संकट और गहरा हो गया। केरल के मुख्यमंत्री का कहना है कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक बाढ़ से करीब 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने देशभर से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केरल को तत्काल मदद का ऐलान किया है।

राज्य में बारिश के प्रकोप के चलते करीब 3.53 लाख लोग बेघर हो गए हैं जो 3,026 राहत शिविरों में रह रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि 40,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 1,000 से ज्यादा घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं और करीब 26,000 घर आंशिक तौर पर बर्बाद हुए हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि 134 पुल और 16,000 किलोमीटर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे कुल 21,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कोच्चि में कल हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और बुरी तरह घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

मदद के लिए आगे आए अन्य राज्यकई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केरल में मदद के लिए राशि का ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 10 करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी 10 करोड़ की मदद राशि का ऐलान किया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी 10-10 करोड़ की राशि का ऐलान किया। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 25 करोड़ रुपए की मदद राशि देने का ऐलान किया

टॅग्स :केरल बाढ़केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह