लाइव न्यूज़ :

वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने छुपाई संपत्ति? केरल हाईकोर्ट ने भेजा समन, मांगा जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2025 13:08 IST

Priyanka Gandhi: केरल उच्च न्यायालय ने वायनाड उपचुनाव में गलत संपत्ति विवरण का आरोप लगाने वाली भाजपा की याचिका पर प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी किया।

Open in App

Priyanka Gandhi: केरल उच्च न्यायालय ने पिछले साल वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाद्रा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव का जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति के. बाबू ने तब उनकी प्रतिद्वंद्वी रहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार नव्या हरिदास की याचिका पर वाद्रा को नोटिस जारी किया।

याचिका में हरिदास ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता ने नामांकन पत्र में अपनी और अपने परिवार की संपत्ति का ठीक तरह से खुलासा नहीं किया है और ‘‘गलत सूचना’’ उपलब्ध कराई है जो आदर्श आचार संहिता के विरुद्ध तथा भ्रष्ट आचरण के समान है। उपचुनाव में हरिदास वाद्रा से पांच लाख से अधिक मतों से हार गई थीं।

उन्होंने पुष्टि की कि याचिका अदालत ने स्वीकार कर ली है और कांग्रेस नेता को नोटिस जारी कर मामले में उनका जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि याचिका पर अगस्त में सुनवाई होगी।

भाजपा नेता की याचिका में वाद्रा के निर्वाचन को रद्द करने का अनुरोध किया गया है और उन पर ‘‘उनके एवं उनके परिवार के स्वामित्व वाली विभिन्न संपत्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने’’ तथा ‘‘मतदाताओं को गुमराह करने, गलत सूचना देने और उनकी पसंद को प्रभावित करने के इरादे से अंधेरे में रखने’’ का आरोप लगाया गया है।

वाद्रा ने 13 नवंबर, 2024 को वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 6,22,338 वोट से अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज की थी। उनकी प्रतिद्वंद्वी हरिदास 1,09,939 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीPriyanka Congressकेरलवायनाडwayanad-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल