लाइव न्यूज़ :

केरल: निपाह वायरस से एक और महिला की मौत, 12 जून तक स्कूल बंद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 2, 2018 18:34 IST

निपाह वायरस से पीड़ित लोगों के संपर्क में आए 1950 लोगों की सूची बनायी गयी है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

Open in App

कोझीकोड, 2 जून: केरल के कोझीकोड के एक अस्पताल में 39 वर्षीय एक महिला की मौत के बाद लोगों में डर पैदा होने के बाद सरकार ने शनिवार को शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के निर्णय को 12 जून तक स्थगित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा केन्द्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है। राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किये जा रहे साक्षात्कारों को भी स्थगित कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा और स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव राजीव सदानंदन की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया।

 मंत्री ने कहा कि उसके खून के नमूने की जांच की गयी थी और जांच के परिणाम नकारात्मक रहे थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई ताजा मामला नहीं आने के बावजूद बहुत अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। राज्य के दो जिलों में अब तक निपाह वायरस के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है।शैलजा ने कहा, 'एहतियात के तौर पर विद्यालयों और महाविद्यालयों को फिर से खोलने और परीक्षाओं के आयोजन को टाल दिया गया है।'उन्होंने बताया कि स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को तिरूवनंतपुरम में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नितला ने भी विषाणु संक्रमण के घातक प्रसार के बाद स्थिति के बारे में जानकारी ली है। 

उन्होंने कहा कि अब संक्रमण के दूसरे दौर को नियंत्रित करने के प्रयास किये जा रहे हैं और इसके लिए बहुत अधिक सावधानी बरती जा रही है। निपाह वायरस से पीड़ित लोगों के संपर्क में आए 1950 लोगों की सूची बनायी गयी है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। सदानंदन ने इसी बीच कहा कि ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनॉल एंटीबॉडी आ चुके हैं और उसे कोच्चि से कोझीकोड मेडिकल कॉलेज ले आया जा रहा है। निपाह के नये मामले आने के बाद ही उन्हें लोगों को दिया जाएगा। 

बता दें कि केरल में निपाह वायरस से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। निपाह वायरल केरल के समेत आसपास के राज्यों में भी फैलने का खतरा बना हुआ है। केरल सरकार ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए पर्यटकों से केरल के चार उत्तरी जिलों की यात्रा से बचने की सलाह दी है।

टॅग्स :निपाह वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला