लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने मयूरविहार फेज-1 फ्लाइओवर के ‘क्लोवरलीफ’ का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:03 IST

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-नोएडा संपर्क मार्ग पर मयूरविहार फेज-1 फ्लाइओवर के ‘क्लोवरलीफ’ (लूप) का उद्घाटन किया। इससे पूर्वी दिल्ली और नोएडा के बीच यातायात सुगम होगा। मुख्यमंत्री ने फ्लाइओवर के निकट सर्विस लेन का भी उद्घाटन किया। एक सरकारी बयान के मुताबिक यह परियोजना बारापुला एलीवेटेड कॉरीडोर के तीसरे चरण का मयूर विहार से सराय काले खां तक का हिस्सा है। बयान में केजरीवाल को उद्धृत करते हुए कहा गया, “आज सर्विस रोड, क्लोवरलीफ लूप, रैंप और साइकिल ट्रैक का उद्घाटन किया जा रहा है। इससे इस क्षेत्र और समूचे पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।”उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पीड्ब्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन भी इस मौके पर मौजूद थे। उनके साथ स्थानीय विधायक व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी मौजूद थे। केजरीवाल ने कहा, “पीड्ब्ल्यूडी जिस तरह से काम कर रहा है वह सराहनीय है। उन्होंने समयसीमा से पहले काम पूरा किया, न सिर्फ अनुमानित लागत के अंदर काम किया बल्कि रुपये भी बचाए। उसने अधिक टिकाऊ और लागत प्रभावी डिजाइन तैयार किए।”मुख्यमंत्री ने कहा, “यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि एक ईमानदार सरकार सत्ता में है। हम दिल्ली की अवसंरचना को अब एक नए स्तर पर लेकर जाएंगे।”मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर भी यह समाचार साझा करते हुए कहा, “मयूरविहार फेज-1 फ्लाइओवर पर आज नए बने ‘क्लोवरलीफ’ का उद्घाटन किया।”उन्होंने कहा, “ बारापुला फेज-3 से जुड़े इन लूप और रैम्प के खुलने से अब दिल्ली के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। विशेषतौर पर दिल्ली-नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों को इसका काफी फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज