लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ धामः पीएम पुनर्निमाण कार्य मे लगे मजदूरों संग बैठकर की बात, खिंचाई तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2022 12:02 IST

पीएम मोदी छठवीं बार केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से उनकी पूजा संपन्न कराई। इस दौरान, पुजारियों ने भगवान से प्रधानमंत्री को देश को आगे ले जाने के लिए शक्ति देने की कामना की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंचे।पीएम ने पूजा के बाद गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखी।इस दौरान पीएम मोदी निर्माण कार्य में लगे हुए श्रमजीवियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। 

देहरादूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखी। यहां से वह अब बद्रीनाथ पहुंच चुके हैं। अपने दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण की शुरुआत केदारनाथ से करते हुए प्रधानमंत्री हेलीपैड से सीधे मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया।

बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर पहुंचकर आदि गुरु शंकराचार्य को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ में मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण किया और वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान पीएम मोदी निर्माण कार्य में लगे हुए श्रमजीवियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। 

पीएम मोदी ने श्रमजीवियों के साथ बैठक की और उनसे बातचीत की। इस दौरान हल्की धूप खिली रही। पीएम ने बातचीत के बाद मजदूरों संग तस्वीरें भी खिंचवाई। उत्तराखंड की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने गौरीकुंड-केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। 9.7 किलोमीटर लंबे इस रोपवे के बनने के बाद 6 घंटे का सफर मात्र आधे घंटे में होगा।

गौरतलब है कि पीएम मोदी छठवीं बार केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से उनकी पूजा संपन्न कराई। इस दौरान, पुजारियों ने भगवान से प्रधानमंत्री को देश को आगे ले जाने के लिए शक्ति देने की कामना की। मोदी के दौरे के मद्देनजर केदारनाथ मंदिर को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पहने गए सफेद रंग के पहाड़ी परिधान और पहाड़ी टोपी ने सबका ध्यान अपनी ओर खासतौर पर आकृष्ट किया।

 

टॅग्स :केदारनाथनरेंद्र मोदीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज