लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल! केसीआर राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च करने की तैयारी में, इस महीने के आखिर तक हो सकता है ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2022 08:16 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव जल्द एक राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के अनुसार इस महीने के आखिर में इसका ऐलान किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देके. चंद्रशेखर राव लॉन्च करेंगे अपनी नई राष्ट्रीय पार्टी, इस माह के अंत तक ऐलान किए जाने की संभावना।सूत्रों के अनुसार नई पार्टी का नाम भारत राष्ट्र समिति होगा, इसका भी चिह्न 'कार' हो सकता है।नई पार्टी के चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जा सकती है।

हैदराबाद: राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में कई बार सक्रिय नजर आए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अब खुद राष्ट्रीय पार्टी लाने की तैयारी में हैं। इस बारे में अंतिम फैसला तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी की 19 जून को होने वाली विस्तारित बैठक में लिए जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय में केसीआर कई मौकों पर विपक्षी दलों के कई बड़े नेताओं के साथ बैठक करते नजर आए हैं। कहा ये भी गया कि वे भाजपा के लिए मजबूत मोर्चा तैयार करने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि उन्हें इसमें बहुत सफलता नहीं मिली।

भारत राष्ट्र समिति होगा नई पार्टी का नाम!

सूत्रों से आई जानकारी के मुताबिक नई राष्ट्रीय पार्टी को लेकर 'भारत राष्ट्र समिति' के नाम पर सहमति बनी है। इस पार्टी के चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी। केसीआर इसी महीने के आखिर तक नई पार्टी के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा भी कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक टीआरएस नेतृत्व कथित तौर पर बीआरएस के लिए भी 'कार' को बतौर चिह्न रखना चाहता जो टीआरएस का भी चिह्न है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बनने वाला टीआरएस कार्यालय प्रस्तावित राष्ट्रीय पार्टी के मुख्यालय के रूप में काम करेगा।

केसीआर पहले ही राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के अपने इरादे की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने करीब छह घंटे से अधिक समय तक अपने करीबी सहयोगियों के साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के एक विधायक द्वारा नई पार्टी को बीआरएस के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा से मुलाकात के बाद केसीआर ने कहा था कि देश में जल्द एक सनसनी होगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा और कांग्रेस विरोधी ताकतों को एक मंच पर लाने में असफल होने के बाद केसीआर ने राष्ट्रीय पार्टी लाने पर विचार किया है।

टॅग्स :K Chandrashekhar Raoभारतीय जनता पार्टीअरविंद केजरीवालअखिलेश यादवAkhilesh Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा