लाइव न्यूज़ :

कावेरी जल विवाद को लेकर प्रधानमंत्री से मुलकात में विलंब चिंताजनक : रामदॉस

By IANS | Updated: March 3, 2018 02:43 IST

22 फरवरी को सभी दलों की एक बैठक में तय हुआ था कि पलनीस्वामी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल पीएम मोदी से मुलाकात करेगा।

Open in App

चेन्नई, 3 मार्च; पीएमके के संस्थापक एस. रामदॉस ने शुक्रवार को कहा कि कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी की अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात में हो रहा विलंब चिंताजनक है। 

22 फरवरी को सभी दलों और किसान संगठनों की एक बैठक के दौरान यह तय हुआ था कि पलनीस्वामी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल मोदी से मिलकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) और कावेरी जल विनियामक कमेटी का गठन करने का अनुरोध करेगा।

शीर्ष अदालत ने 16 फरवरी को अपने आदेश में केंद्र सरकार को छह सप्ताह के भीतर सीएमबी और कावेरी जल विनियामक कमेटी का गठन करने को कहा था। अदालत ने कावेरी के पानी में तमिलनाडु का हिस्सा भी घटाकर 177.25 अरब घन फीट (टीएमसी) कर दिया जबकि 2007 में ट्राइब्यूनल ने 192 टीएमसी आवंटित किया था।  

टॅग्स :कावेरी नदी विवादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज