लाइव न्यूज़ :

KBC में 14 साल की उम्र में जीते थे एक करोड़ रुपये, अब गुजरात के पोरबंदर के बने एसपी

By प्रिया कुमारी | Updated: May 28, 2020 15:00 IST

2001 में कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) जूनियर में विनर रह चुके रवि मोहन सैनी 2014 में आईपीएस अधिकारी बने थे। अब उन्होंने गुजरात पोरबंदर में एसपी का पद संभाला है।

Open in App
ठळक मुद्दे2001 में कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में 1 करोड़ रुपये जीत चुके रवि मोहन बने पोरबंदर के एसपीरवि मोहन सैनी ने मंगलवार को गुजरात के पोरबंदर में अपना पद संभाला

साल 2001 में कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में 1 करोड़ रुपये जीत चुके रवि मोहन ने मंगलवार को पोरबंदर के एसपी का पद संभाला। रवि अभी 33 साल के हैं और IPS अधिकारी बन चुके हैं। सैनी 2014 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास की और गुजरात कैडर से आईपीएस अधिकारी बने। रवि मोहन अलवर से हैं और उनके पिता नौसेना के रिटायर अधिकारी हैं।

रवि ने अपनी पढ़ाई विशाखापत्तनम में आर्मी पब्लिक स्कूल से पढाई पूरी की है। रवि क्लास 10 में केबीसी जूनियर में हिस्सा ले चुके है जिसे महानायक अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। शो के दौरान रवि ने लगातार 15 सवालों के सही जवाब दिए थे और 1 करोड़ रुपया जीता था।

इसके बाद रवि ने पढ़ाई पर फोकस किया। स्कूल के बाद रवि ने एमबीबीएस की पढाई जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से की। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रवि बताते हैं, 'मैं एमबीबीएस के बाद अपनी इंटर्नशिप कर रहा था। उसी समय मैंने यूपीएससी पास किया। मेरे पिता आर्मी में थे मैं उनसे काफी इंस्पायर हूं, इसलिए मैं पुलिस में भर्ती हो गया।' 

सैनी राजकोट शहर में पुलिस जोन 1 के डिप्टी कमिश्नर थे। मंगलवार रात को उन्हें पोरबंदर स्थानांतरित कर दिया गया और एसपी के रूप में जिले का प्रभार दिया गया। कमान संभालते हुए रवि ने कहा कि मेरी जिम्मेदारी कोरोना को देखते हुए पोरबंदर में लॉकडाउन के दौरान कार्यों को सूचारू रूप से करवाना इसके अलावा कानून व्यवस्था को बनाये रखा है।

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिगुजरातपोरबंदर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील