लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में एक दिन की बारिश से तबाही, 3 की मौत

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 12, 2019 20:34 IST

यही नहीं बारिश के बाद नदी-नालों में आए उफान के कारण कई पुल बह गए और तटबंध बह जाने के कारण बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस आया।

Open in App

कश्मीर में मात्र एक दिन की बारिश ने कहर बरपाया है। तीन लोगों की मौत हो गई है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बांडीपोरा में जहां मकान पर पेड़ गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई वहीं गांदरबल में कुल्ले पर पेड़ गिरने से गुज्जर समुदाय के एक व्यक्ति की मौत जबकि दो अन्य घायल हो गए। यही नहीं बारिश के बाद नदी-नालों में आए उफान के कारण कई पुल बह गए और तटबंध बह जाने के कारण बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस आया। प्रशासन अपने तौर पर लोगों का मदद पहुंचा रही है जबकि स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले के चंदाजी गांव में तेज हवा की चपेट में आकर एक पेड़ मकान पर आ गिरा और उसमें दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक की पहचान शरीफा बेगम और मुबेना बानो के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार रात की है।

बांडीपोरा में हुई इस मुसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव भी हो गया है। यही नहीं पपचन में कुछ पुराने पुल और नदी तटबंध भी बह गए हैं। हालांकि अब तक अन्य किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

वहीं गांदरबल जिले के रामवारी गुंड के ऊपरी जंगलों में डेरा डाले गुज्जर समुदाय के एक व्यक्ति की कुल्ले पर पेड़ गिरने से मौत हो गई जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। मृतक की पहचान मोहम्मद यूसुफ कालदाके रूप में हुई है। जबकि घायलों में गुलाम हेदर और अब्दुल लतीफ शामिल हैं।

इसके अलावा मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सोगाम पुल के पास दुधगंगा नाले के बीच भी दो चरवाहे लगभग 400-500 भेड़ें, बकरियों के साथ फंस गए। रात भर हुई बारिश के कारण नाले में बाढ़ गई और चरवाहे अपने पशुओं के साथ वहां से निकल नहीं पाए। इस बात का पता चलते ही प्रशासन और स्थानीय स्वयं सेवक के सदस्य उनकी मदद को वहां पहुंच गए। एक अस्थायी ओवरपास का निर्माण किया और चरवाहों को पशुओं के साथ वहां से निकाल लिया गया।

तेज आंधी व बारिश ने कश्मीर के कई हिस्सों में कहर बरपाया है। इसकी चपेट में आकर कई घर, दुकानें और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के तंगमर्ग इलाके में 11-12 जून की रात को बाढ़ के कारण पुल ढह गया। यह पुल (श्राई ब्रिज) चेंगमरा, चौक, चंगेल, वनिगम, कुल्हामा, दरहामा, बुडकोटे, रिंगावरी, गोगलडोर, दाराकाशी, मुशीखुर, झंडपाल और गंगवानी सहित 14 गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन