लाइव न्यूज़ :

कश्मीर लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल हुए बर्खास्त, घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने का लगा था आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 11, 2022 18:46 IST

कश्मीर लॉ कॉलेज से बर्खास्त हुए शेख शौकत पर आरोप लगते रहे हैं कि वो प्रो-पाकिस्तानी हैं और भारत की एकता के विरोधी हैं। कॉलेज प्रबंधन ने शौकत की जगह नए प्रिंसिपल के अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल शेख शौकत भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक माने जाते हैंशौकत घाटी में पाकिस्तान प्रायोजित अलगाववाद और आतंकवाद के समर्थक माने जाते हैं शौकत कश्मीर में अलगाववादियों के हिंसक तरीकों को बौद्धिक वैधता प्रदान करते हैं

श्रीनगर: अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में फंसे कश्मीर लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल शेख शौकत को कॉलेज प्रशासन ने पद से बर्खास्त कर दिया है।

शेख शौकत पर आरोप लगते रहे हैं कि वो प्रो-पाकिस्तानी हैं और भारत की एकता के विरोधी हैं। कॉलेज प्रबंधन ने शौकत को कथित तौर पर बर्खास्त करते हुए उनकी जगह नए प्रिंसिपल के अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

अंग्रेजी समाचार वेबसाइट 'राइजिंग कश्मीर' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शौकत पाकिस्तान प्रायोजित अलगाववादी संगठनों का समर्थन करते हुए कश्मीर के राजनीति में अलगाववादी ताकतों को बढ़ावा देने का काम करते थे।

शौकत ने साल 2016 में तब सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने ‘आजादी: द ओनली वे’ नामक एक सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। जिसमें सैयद अली शाह गिलानी, अरुंधति रॉय, प्रोफेसर एसएआर गिलानी जैसे अन्य तमाम लोग मौजूद थे। दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित इस सम्मेलन में भाग लेने के दौरान शौकत पर भारत विरोधी भाषण देने का आरोप लगा था।

वहीं सम्मेलन में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे भी लगाए गए थे। जिसके कारण दिल्ली पुलिस ने आयोजन में मौजूद वक्ताओं के खिलाफ धारा 124 ए (देशद्रोह), 120 बी (आपराधिक साजिश) और 149 (गैरकानूनी सभा) के तहत केस भी दर्ज किया था।

खबरों के मुताबिक उस घटनाक्रम के बाद कश्मीर लॉ कॉलेज प्रशासन ने प्रिंसिपल शौकत की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए गोपनीय तरीके से जांच शुरू कर दी, जांच में पाया गया कि शौकत घाटी में सक्रिय अलगाववादियों और आतंकवादी नेटवर्क के साथ अंडरकवर संबंध बनाए हुए हैं। यही नहीं शौकत जम्मू-कश्मीर में भारतीय शासन के खिलाफ अलगाववादियों के हिंसक तरीकों को भी बौद्धिक वैधता प्रदान करते थे।

शेख शौकत ने भारत विरोधी इन गतिविधियों को तब अंजाम दिया जब उन्हें प्रिंसिपल के पद पर रहते हुए भारत सरकार की ओर से वेतन के रूप में लगभग 5.1 करोड़ रुपये और अतिरिक्त भत्ते के तौर पर 3.3 करोड़ रुपये दिये गये थे।

मालूम हो कि साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार श्रीनगर का दौरा किया था तब उस समय शौकत ने एक विवादित लेख में लिखा था, जिसमें शौकत ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों को जबरन बस में बैठा कर ले जाया गया।

उन्होंने लिखा, “स्थानीय लोगों के शत्रुतापूर्ण रवैये को देखते हुए मोदी की रैली में दर्शकों को सुनिश्चित करने का सबसे आसान तरीका था कि इसमें प्रवासी मजदूरों को शामिल होने के लिए मजबूर किया जाए।”

टॅग्स :जम्मू कश्मीरटेरर फंडिंगदिल्लीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह