लाइव न्यूज़ :

काशी विद्यापीठ का छात्र संघ चुनाव स्थगित करने की निंदा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 21:15 IST

Open in App

वाराणसी, 20 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव स्थगित किये जाने की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए छात्रसंघ चुनाव टलवा रही है।

गौरतलब है कि काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव के लिए 24 दिसंबर की तिथि तय थी। विश्वविद्यालय के चुनाव अधिकारी आर पी सिंह ने सोमवार को एक पत्र जारी करके कहा कि चुनाव के निर्धारित तिथि पर अतिविशिष्ठ अतिथियों का वाराणसी में लगातार आगमन होना है। उन्होंने कहा कि ऐसे में दिसंबर माह में चुनाव कराना संभव नहीं लग रहा है, ऐसी स्थिति में अगले आदेश तक छात्र संघ चुनाव स्थगित किया जाता है।

राय ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘काशी विद्यापीठ विश्विद्यालय का छात्रसंघ चुनाव सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए टलवाया है। यह कदम निंदनीय है। चुनाव तिथि तय होने के बाद नामांकन के बाद इस तरह का कदम निंदनीय है। इससे साफ जाहिर होता है की भाजपा डरी हुई है क्योंकि भाजपा की छात्र इकाई को चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी तक नही मिल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह