लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसा: नौ अभियुक्त गिरफ्तार, सीएम आदित्यनाथ के समझाने पर हुआ मृतक का अंतिम संस्कार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 27, 2018 12:01 IST

शुक्रवार को एक गुट द्वारा निकाली जा रही अनाधिकारिक तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गयी जिसमें एक युवक की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार (26 जनवरी) को दो समुदायों के बीच हुई हिंसा मामले में पुलिस ने नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। कासगंज के बड्डू नगर मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार तिरंगा यात्रा के लिए पहले से इजाजत नहीं ली गयी थी।

तनाव के कारण शनिवार को कासंगज बाजार की ज्यादातर दुकानें बंद हैं। पुलिस ने मिलीजुली आबादी वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। हिंसा में गोली चलने से मारे गये चंदन गुप्ता का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। सांसद राजवीर सिंह ने वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष की सीएम योगी आदित्यनात से फोन पर बात करायी जिसके बाद गुप्ता के परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट करके पुलिस को उपद्रवियों के संग कड़ाई से पेश आने का निर्देश दिया। सीएम आदित्यनाथ ने जनता से भी शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है।  हिंसा के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथबीजेपीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार