लाइव न्यूज़ :

कासगंजः धार्मिक स्थल के द्वार पर लगाई आग, फिर बढ़ा तनाव 

By IANS | Updated: February 5, 2018 17:18 IST

कासगंज जिले में हिंसा की शुरुआत गणतंत्र दिवस के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान हुई।

Open in App

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार (5 फरवरी) को कुछ लोगों ने इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देशय से एक धार्मिक स्थान के द्वार में आग लगा दी, जिसके बाद एक बार फिर तनाव जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में तनाव फैला हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना सब्जी मंडी के समीप घटी। 

जिलाधिकारी आरपी सिंह और पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत गंजडुंडवारा स्थित मस्जिद पहुंचे और गुस्साए निवासियों को शांत कराया। 

जिले में हिंसा की शुरुआत गणतंत्र दिवस के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान हुई। हिंदूवादी छात्रों का समूह जानबूझकर एक मुस्लिम बस्ती में घुस गया था। मुस्लिमों को झगड़े के लिए उकसाए जाने पर हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। 

एक अधिकारी ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद करवा दिया गया और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वे हालात का जायजा ले रहे हैं और अभी तक कोई हिंसा नहीं हुई है। हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है। 

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में शांति की बहाली हो रही है। इस शरारत के पीछे के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

टॅग्स :कासगंज हिंसाउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो