लाइव न्यूज़ :

कसबा पेठ उपचुनाव: भाजपा के गढ़ में कांग्रेस को बड़ी सफलता, कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने हेमंत रसाने को 11,040 मतों से हराया

By शिवेंद्र राय | Updated: March 2, 2023 14:11 IST

कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में रवींद्र धंगेकर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) का भी समर्थन प्राप्त था। कसबा पेठ विधानसभा सीट भाजपा विधायक मुक्ता तिलक की साल 2022 में हुई मौत के बाद खाली हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकसबा पेठ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलताकांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने बड़ी जीत दर्ज कीबीजेपी के हेमंत रसाने को 11,040 मतों से हराया

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में कसबा पेठ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कसबा पेठ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने बड़ी जीत दर्ज की है। कसबा पेठ विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने 11,040 मतों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस की ये जीत कई मायनों में इसलिए खास है क्योंकि इस सीट को भाजपा का अभेद्य किला माना जाता था। पिछले 30 साल से यहां भाजपा काबिज थी लेकिन इस बार बार बीजेपी का किला ढह गया।

कसबा पेठ सीट से कांग्रेस के नेता और महा विकास आघाड़ी के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर के सामने भाजपा के हेमंत थे। मुकाबला कांटे का माना जा रहा था लेकिन जब परिणाम आए तब रवींद्र धंगेकर 11,040 मतों से विजयी घोषित हुए। रवींद्र धंगेकर को 72000 जबकि भाजपा उम्मीदवार को 61000 हजार मत मिले।

इस जीत के बाद कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई। भाजपा के 30 साल से गढ़ रहे  कसबा पेठ विधानसभा सीट पर अपना झंडा गाड़ने के बाद महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी की उलटी गिनती शुरू हो गई है। एनसीपी नेता अजित पवार ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा, "मुख्यमंत्री ने कसबा में रोड शो किया। क्या राज्य के मुख्यमंत्री कभी रोड शो करते हैं? मैंने ऐसा कहा तो उन्होंने कहा कि मैं आम लोगों का मुख्यमंत्री हूं। आम लोगों से मिलेंगे। अब गौर कीजिए कि आम आदमी से मिलने के बाद भी आम आदमी ने उन्हें हरा दिया।"

11 हजार मतों से पराजित होने के बाद भाजपा उम्मीदवार हेमंत रसाने ने भी अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मैं प्रत्याशी के तौर पर पिछड़ गया। मुझे यह परिणाम स्वीकार है।"

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में  रवींद्र धंगेकर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) का भी समर्थन प्राप्त था। यह सीट भाजपा विधायक  मुक्ता तिलक की साल 2022 में हुई मौत के बाद खाली हुई थी। मतगणना के पहले राउंड से ही धंगेकर ने अपनी बढ़त बनाए रखी और अंत में विजय भी उन्हीं की हुई। इस जीत के बाद प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसBJPनाना पटोलेPune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह