लाइव न्यूज़ :

Kasba-Chinchwad Assembly By-Election 2023: कसबा-चिंचवड सीट पर 26 को मतदान, भाजपा-शिवसेना गठबंधन के सामने महा विकास आघाड़ी, जानें किस दिन मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 20:38 IST

Kasba-Chinchwad Assembly By-Election 2023: कसबा और चिंचवड विधानसभा सीट पर उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन की वजह से आवश्यक हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल और अन्य नेताओं के साथ ‘रोड शो’ किया।शरद पवार की रैली में कांग्रेस पार्षद ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा।

Kasba-Chinchwad Assembly By-Election 2023: महाराष्ट्र में पुणे जिले की कसबा और चिंचवड विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार शाम छह बजे समाप्त हो गया और अब 26 फरवरी को मतदान होगा।

कसबा और चिंचवड विधानसभा सीट पर उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन की वजह से आवश्यक हो गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कसबा से गठबंधन प्रत्याशी हेमंत रासने के पक्ष में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राज्य सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल और अन्य नेताओं के साथ ‘रोड शो’ किया।

मुख्यमंत्री ने रासने की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने चुनाव प्रचार को सांप्रदायिक रंग देने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार की रैली में कांग्रेस पार्षद ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

शिंदे ने कहा, ‘‘हम विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रहे हैं और हम जीत दर्ज करेंगे। जनता सिर्फ विकास चाहती है और वह इस तरह की (सांप्रदायिक) बातों को नहीं चाहती।’’ इस बीच, जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा,‘‘ जो नेता बाहर से आए हैं और जो इस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, वे इस क्षेत्र में नहीं रह सकते हैं। उन्हें चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा।’’

प्रशासन ने चेतावनी दी कि निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वालों पर आदर्श आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कसबा में मुख्य मुकाबला रासने और महा विकास आघाड़ी के प्रत्याशी रवींद्र धांगेकर के बीच है, जबकि चिंचवड में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ गठबंधन के अश्विनी जगताप और विपक्षी प्रत्याशी नाना काटे के बीच है। मतों की गिनती दो मार्च को होगी। 

टॅग्स :उपचुनावमहाराष्ट्रकांग्रेसBJPएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल