लाइव न्यूज़ :

करुणानिधि का निधनः एमके स्टॉलिन ने की डीएमके कार्यकर्ताओं से शांति बरतने की अपील

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 7, 2018 20:29 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एमके स्टॉलिन ने अपने बयान में डीएमके कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि शांति बनाए रखें।

Open in App

चेन्नई, 07 अगस्तः द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम. करुणानिधि का मंगलवार को निधन हो गया, जिसके बाद तमिलनाडु सहित देश में शोक की लहर डूब गई। इधर, डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टॉलिन ने शांति बनाए रखने के लिए पार्टी के समर्थकों से अपील की है। साथ ही उन्होंने कावेरी अस्पताल के डॉक्टरों को धन्यवाद दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एमके स्टॉलिन ने अपने बयान में डीएमके कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि शांति बनाए रखें। वहीं, उन्होंने कावेरी अस्पताल के प्रबंधन और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया।'डीएमके के वरिष्ठ नेता दुरई ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है और अन्ना मेमोरियल के पास समाधि देने के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने मेरे अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, लेकिन इस संबंध में उन्होंने फिलहाल अभी तक कोई भी बातचीत नहीं की है।आपको बता दें, करुणानिधि का निधन मंगलवार शाम 6.10 बजे हुआ। करुणानिधि खराब स्वास्थ्य के कारण 28 जुलाई से ही अस्पताल में भर्ती थे। करुणानिधि की तबीयत लंबे समय से खराब थी। हाल ही में उनको रक्तचाप कम होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सोमवार को अस्पताल ने बुलटेन जारी करके स्थिति गंभीर बताई थी। वहीं, करुणानिधि के निधन की खबर सुनने के बाद से उनके समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले अस्पताल के बाहर और भी अलग-अलग जगहों पर रोते बिलखते भी नजर आए। अस्पताल से करुणानिधि के शव को उनके घर पर ले जाया जाएगा। जहां उनको अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कहा जा रहा है कि उनके सभी बच्चे फिलहाल उनके साथ हैं।

तमिलनाडु ही नहीं बल्‍कि देश की सियासत के कद्दावर नेता मुत्तुवेल करुणानिधि ऊर्फ एम. करुणानिधि दक्षिण भारत की राजनीति में अपना एक अलग प्रभाव और दबदबा रखते थे। इस राजनेता की राजनीति में पहुंचने की कहानी भी बड़ी दिलचस्‍प है। वे पहले फिल्‍म पटकथा, लेखक थे और फिल्‍मी पर्दे पर दर्शायी गई उनकी इन्‍हीं कहानियों ने उनके लिए राजनीति का रास्‍ता तैयार किया था।

3 जून 1924 को नागपट्टिनम के तिरुक्कुभलइ में जन्मे करुणानिधि अपने शुरुआती दिनों में वह पटकथा लेखक रहे थे, लेकिन जैसे जैसे वक्त बीता उनका फिल्मों से मोह हट गया। फिर उन्होंने राजनीति में अपने करियर की एक नई शुरुआत की थी।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एम करुणानिधि
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि होंगे नए डिप्टी सीएम, आज लेंगे शपथ; तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

भारतजब इंदिरा गांधी का कहा नहीं मानने के बाद गिर गई थी द्रमुक की सरकार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बताई आपातकाल की घटना

भारतRajya Sabha polls: तमिलनाडु में 6 सीट पर चुनाव, डीएमके ने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी

भारततमिलनाडु विधानसभा में 50 साल पूरे करने पर द्रमुक नेता दुरईमुरुगन को किया गया सम्मानित

ज़रा हटकेद्रविड़ मुनेत्र कड़गमः ट्विटर पर एम के स्टालिन का विरोध, नौ घंटे से अधिक तक ट्रेंड करता रहा, #goback stalin

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार