लाइव न्यूज़ :

करतारपुर, ननकाना साहिब पाकिस्तान में हैं, मैं सोचता हूं गुरु नानक देव से जुड़े सभी गुरुद्वारे भारत में होः पुरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 19:12 IST

भाजपा में बड़ा सिख चेहरा माने जाने वाले पुरी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 में जब सीमा रेखा तय हुई तो उस समय जो भी इस प्रक्रिया में शामिल थे उन्हें अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि गुरु नानक देव से जुड़े सभी गुरुद्वारे भारत में ही रहें।

Open in App
ठळक मुद्देगुरु नानक साहिब से जुड़े गुरुद्वारे देखें तो उनके जीवन से जुड़ा गुरुद्वारा-ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब पाकिस्तान में हैं।मैं सोचता हूं कि किसी ने तो किसी वक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल किया होता।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक के जीवन से जुड़े गुरुद्वारे ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब को भारत विभाजन के समय भारत में शामिल किया जाना चाहिए था।

भाजपा में बड़ा सिख चेहरा माने जाने वाले पुरी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 में जब सीमा रेखा तय हुई तो उस समय जो भी इस प्रक्रिया में शामिल थे उन्हें अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि गुरु नानक देव से जुड़े सभी गुरुद्वारे भारत में ही रहें।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ हम गुरु नानक देव की 550वीं जयंती मना रहे हैं और आप अगर गुरु नानक साहिब से जुड़े गुरुद्वारे देखें तो उनके जीवन से जुड़ा गुरुद्वारा-ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब पाकिस्तान में हैं। मैं सोचता हूं कि किसी ने तो किसी वक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल किया होता...इन सभी गुरुद्वारों को सीमा के इस तरह होना चाहिए था।’’

केंद्रीय मंत्री का यह बयान ठीक उस दिन आया है जब पाकिस्तान ने कहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को करतारपुर गलियारा के उद्घाटन के लिए आमंत्रित करेगा। सूत्रों के मुताबिक ऐसी संभावना है कि सिंह इस आमंत्रण को स्वीकार न करें।

गुरु नानक पर एक किताब के विमोचन के दौरान पुरी ने कहा कि वह यह बयान कुछ हासिल करने के लिए नहीं दे रहे हैं बल्कि पीड़ा के साथ दे रहे हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारहरदीप सिंह पुरीगुरु नानकपाकिस्तानकरतारपुर साहिब कॉरिडोरपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार