लाइव न्यूज़ :

करतारपुर कॉरिडोर: उद्घाटन समारोह में आम आदमी की तरह शामिल होंगे मनमोहन सिंह, पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी का दावा

By भाषा | Updated: October 20, 2019 14:17 IST

प्रस्तावित गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार सहिब को भारत के पंजाब प्रांत के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा और इस गलियारे में भारतीय श्रद्धालुओं को बिना वीजा आने जाने की अनुमति होगी।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. मनमोहन सिंह नौ नवंबर को करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में एक आम आदमी की तरह शामिल होंगे। पाकिस्तान, भारतीय सीमा से करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब तक गलियारा बना रहा है

पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नौ नवंबर को करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में एक आम आदमी की तरह शामिल होंगे। डान अखबार के मुताबिक कुरैशी ने अपने गृहनगर मुल्तान में शनिवार को पत्रकारों से कहा कि डॉ. सिंह ने उनका न्योता स्वीकार कर लिया है और तय उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के बजाय आम आदमी की तरह शामिल होंगे।

कुरैशी ने कहा, ‘‘ हम आम आदम के तौर पर भी उनके शामिल होने का स्वागत करते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि प्रस्तावित गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार सहिब को भारत के पंजाब प्रांत के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा और इस गलियारे में भारतीय श्रद्धालुओं को बिना वीजा आने जाने की अनुमति होगी।

हालांकि उन्हें करतारपुर साहिब जाने के लिए परमिट लेना होगा, जिसकी स्थापना स्वयं सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देवजी ने 1522 में की थी। पाकिस्तान, भारतीय सीमा से करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब तक गलियारा बना रहा है जबकि बाकी के हिस्से, सीमा से पंजाब के डेरा बाबा नानक तक के गलियारे का निर्माण भारत कर रहा है।

कुरैशी ने बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान के हिस्से वाले गलियारे का उद्घाटन करेंगे जिससे रोजाना 5,000 भारतीय श्रद्धालुओं को पवित्र स्थल के दर्शन करने की सुविधा मिलेगी। 

टॅग्स :पाकिस्तानकरतारपुर साहिब कॉरिडोरमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल