लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में रेलवे लाइन पार करते वक्त फिसली छात्रा, ट्रेन से टकराने से हुई मौत

By मेघना सचदेवा | Updated: August 1, 2022 17:02 IST

कर्नाटक के हासन जिला में एक लड़की रेल की पटरी पर फिसल कर सामने से आ रही ट्रेन के आगे गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से जिले के लोगों में रोष है। लोगों ने रेलवे विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे लाइन क्रॉस कर छात्रा दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वो हादसे का शिकार हो गई। छात्रों का आरोप है कि ये हादसा रेलवे प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुआ है। अधिकारियों की मानें तो लोगों को कई बार रेलवे लाइनों को क्रॉस करने के लिए मना किया गया है।

कर्नाटक: कनार्टक में 22 साल की छात्रा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के हासन जिला में एक छात्रा की ट्रेन के आगे आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा रेलवे लाइन क्रास कर रही थी। उसी वक्त उसका पैर फिसल गया और वो सामने से आ रही ट्रेन के आगे गिर गई। ट्रेन उसके उपर से गुजर गई जिसकी वजह से छात्रा की मौत हो गई। हादसे से पहले छात्रा के पिता उसे ऑटो से वहां छोड़ कर गए थे। रेलवे लाइन क्रॉस कर छात्रा दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वो हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद से ही हासन मैसूर हाइवे पर भीड़ ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि ये हादसा रेलवे प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुआ है। अगर वहां दूसरी साइड जाने के लिए पुल होता तो ये हादसा नहीं होता। छात्रों ने हंगामा करते हुइ हाइवे को जाम भी कर दिया और टायर भी जलाए। 

रोज रेलवे लाइन पार करते हैं लोग

छात्रों की मानें तो वहां से उन्हे रोज रेलवे लाइन को पार कर ही कॉलेज जाना पड़ता है। यहां तक कि किसी को बाजार भी जाना होता है तो उन्हें भी रेलवे लाइन क्रॉस करके ही जाना पड़ता है। लोगों को बिना पुल के काफी दिक्कत होती है। रेलवे लाइन को पार करना कितना बड़ा खतरा है ये भी सामने आ गया। बता दें कि हादसा हासन जिले के अंकपुर गांव के पास हुआ है। 

चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद भी नहीं मानते लोग

अधिकारियों की मानें तो लोगों को कई बार रेलवे लाइनों को क्रॉस करने के लिए मना किया गया है। वहां पर चेतावनी के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं लेकिन लोग नहीं मानते। लोगों को ये रास्ता कॉलेज और बाजार जाने के लिए छोटा लगता है इसलिए वो जान जोखिम में डाल कर भी चले जाते हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos