लाइव न्यूज़ :

ओवैसी की पार्टी के नेता ने कहा, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की जुबान काटने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 26, 2017 20:41 IST

केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने धर्मनिरपेक्ष लोगों का उपहास उड़ाने वाला बयान देकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया था।

Open in App

कर्नाटक की एक जिला पंचायत के पूर्व सदस्य ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की जुबान काटने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देंगे। जिला पंचायत के इस पूर्व सदस्य का नाम गुरुशंत पट्टेदार है। कलबुर्गी जिला पंचायत के इस पूर्व सदस्य का कहना है कि उन्होंने ‘इनाम’ घोषित किया है क्योंकि हेगड़े ने अपने एक बयान से दलितों, मुसलमानों, पिछड़े वर्गों और धर्मनिरपेक्ष लोगों को आहत किया है। 

अपने आप को वरिष्ठ दलित नेता बताने वाले पट्टेदार ने अपने बयान में कहा कि, ‘‘हेगड़े के बयान के विरोध को लेकर मैं उनकी जुबान काटकर लाने वाले के लिए करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रहा हूं।’’ पट्टेदार फिलहाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हेगड़े की जुबान काटने वाले को मैं कितने का भी इनाम देने को तैयार हूं।’’ 

केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने धर्मनिरपेक्ष लोगों का उपहास उड़ाने वाला बयान देकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया था। उन्होंने कहा था कि धर्मनिरपेक्ष लोग अपनी जड़ों से अनजान होते हैं। कर्नाटक से पांच बार के लोकसभा सदस्य हेगड़े ने कहा था कि एक नई परंपरा चलन में है जिसमें लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष बताते हैं। 

उन्होंने अपने बयान में कहा था कि उन्हें ‘खुशी’ होगी अगर कोई यह दावा गर्व से करे कि वह मुस्लिम, ईसाई, लिंगायत, ब्राह्मण या हिंदू है। कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री हेगड़े ने कहा था,‘‘ मुझे खुशी होगी क्योंकि वह व्यक्ति अपनी रगों में बह रहे खून के बारे में जानता है। लेकिन मुझे यह नहीं पता कि उन्हें क्या कहकर बुलाया जाए जो खुद को धर्मनिरपेक्ष बताते हैं।’’

टॅग्स :अनंत कुमार हेगड़ेगुरूशंत पत्तेदारकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज