लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: 'सात्विक' मिड-डे मील विवाद के बीच शिक्षा विभाग के सर्वे में खुलासा, 80% छात्रों ने की खाने में अंडे की मांग

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 27, 2023 15:15 IST

शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, "सात्विक" भोजन विवाद के बीच प्राथमिक और उच्च विद्यालय के 38.37 लाख से अधिक छात्रों ने अपने मध्याह्न भोजन में प्रोटीन स्रोत के रूप में अंडे को चुना।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक मिड-डे मील में छात्रों को पसंद अंडा80% छात्रों ने केले की जगह चुना अंडा शिक्षा विभाग ने जारी किए आंकड़े

बेंगलुरु: कर्नाटक में स्कूली छात्रों को मिड-डे मील में अंडे दिए जाने के फैसले के खिलाफ पिछले साल खूब हंगामा हुआ था। कुछ लोगों ने सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलन करने की घोषणा भी की। लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आई है,उससे यह साफ हो गया है कि छात्रों को मिड-डे मील में अंडे पसंद हैं। मिड-डे मील में करीब 80 फीसदी बच्चों ने केले और केले के विकल्प को दरकिनार करते हुए अंडे को चुना है। 

80 प्रतिशत बच्चों को पसंद अंडे

कर्नाटक सरकार ने कुपोषण से निपटने के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्रों के लिए अंडे देने का फैसला किया था। कर्नाटक में कक्षा 1 से 8 में लगभग 38.37 लाख छात्र पढ़ रहे हैं, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत छात्रों ने अंडे की मांग की। शिक्षा विभाग के सर्वेक्षण के अनुसार, अन्य 2.27 लाख छात्रों ने सरकार से मूंगफली बार और केले उपलब्ध कराने के लिए कहा था। राज्य भर में अंडे चुनने वाले छात्रों में से 15 लाख 67 हजार बच्चे बेलगावी डिवीजन से, 8 लाख 65 हजार बेंगलुरु डिवीजन से, 8 लाख 33 हजार कलबुर्गी डिवीजन से और 5 लाख 70 हजार बच्चे मैसूरु डिवीजन हैं।

कुपोषण से लड़ने के लिए अंडे जरूरी- शिक्षा मंत्री

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में मिड डे मील भोजन में अंडे दिए हैं कि कुपोषण की वजह से बच्चों की शिक्षा बाधित न हो। भोजन एक बहस का विषय है और इस पर सभी के अपने विचार हैं। अब कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद हमने बाकी जिलों में भी कुपोषण से लड़ने के लिए भोजन में अंडे को शामिल करने का फैसला किया है।

धार्मिक नेताओं ने किया था अंडे का विरोध 

पिछले साल सरकार के अंडे देने के फैसले का काफी विरोध हुआ था। धार्मिक नेताओं का कहना था कि मिड डे मील में अंडे देना शाकाहारी छात्रों के खिलाफ भेदभाव करने जैसा होगा। इसकी जगह अनाज और दालें देनी चाहिए।  

टॅग्स :मिड डे मीलकर्नाटकसरकारी स्कूल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?