लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः मंत्री की मौजूदगी में मौलवी ने कहा, बकरीद के दौरान गायों की कुर्बानी दी जाएगी

By भाषा | Updated: June 19, 2018 01:11 IST

हाशमी विजयपुरा के हाशिम पीर दरगाह के प्रमुख हैं। इस कथित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। हाशमी के बयान के समय मंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की।

Open in App

बेंगलुरु, 19 जून: कर्नाटक में एक मंत्री की मौजूदगी में एक मौलवी ने कथित तौर पर कहा कि राज्य में बकरीद के दौरान गायों की कुर्बानी दी जाएगी। उनके इस बयान से नया विवाद पैदा हो गया है क्योंकि राज्य में गोहत्या प्रतिबंधित है। उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा में रमजान की नमाज के दौरान राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शिवानंद पाटिल की मौजूदगी में दो दिन पहले तनवीर हाशमी ने कथित तौर पर यह बयान दिया।

हाशमी विजयपुरा के हाशिम पीर दरगाह के प्रमुख हैं। इस कथित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। हाशमी के बयान के समय मंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की। हाशमी ने उर्दू में कहा, ‘‘मैं आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि दो माह में बकरीद आने वाला है। गाय के नाम पर यह शैतान शरारत करेगा। मैं आपको (मंत्री को) पहले ही बता रहा हूं ताकि गाय के साथ कोई और कुर्बानी ना हो।’’

हाशमी का यह बयान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा विधायक बसानगौड़ा पाटिल यतनाल की एक विवादित टिप्पणी के कथित वीडियो के सामने आने के कुछ दिन बाद आया है। इस वायरल वीडियो में यतनाल ने पार्षदों को केवल हिंदुओं के लिए काम करने का निर्देश दिया था।

इस वीडियो में यतनाल कथित रुप से कह रहे हैं, ‘‘मैं सभी पार्षदों से मिला था। मैंने उनसे कहा है कि वे केवल हिंदुओं के लिए काम करें, जिन्होंने बीजापुर में मेरे पक्ष में वोट डाला, न कि मुसलमानों के लिए।’’

यतनाल ने कहा, ‘‘मैंने प्रारंभ में मुसलमानों को बिल्कुल ना कहा ,... मैंने अपने लोगों को निर्देश दिया कि टोपी और बुर्का वाला कोई भी व्यक्ति मेरे कार्यालय नहीं आए और मेरे बगल में खड़ा नहीं हो।’’ इस भड़काऊ बयान के लिए मौलवी की आलोचना करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रितु राठौर ने इस मुद्दे पर नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

टॅग्स :कर्नाटकजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह