लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः कुमारस्वामी सरकार तो गिर गई लेकिन अब कानूनी पेचीदगी में उलझा भाजपा का सपना!

By नितिन अग्रवाल | Updated: July 26, 2019 08:11 IST

पार्टी सरकार बनाने को आतुर है लेकिन कानूनी परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी तरह की फजीहत से बचने के लिए इंतजार के सिवाय उसके पास कोई चारा नहीं बचा है. सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली आए राज्य के नेताओं से जल्दबाजी नहीं करने को कहा है.

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में भाजपा के सरकार बनाने का मामला कानूनी पेचीदगी में फंसता नजर आ रहा है.पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली आए राज्य के नेताओं से जल्दबाजी नहीं करने को कहा है.

कर्नाटक में भाजपा के सरकार बनाने का मामला कानूनी पेचीदगी में फंसता नजर आ रहा है. पार्टी सरकार बनाने को आतुर है लेकिन कानूनी परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी तरह की फजीहत से बचने के लिए इंतजार के सिवाय उसके पास कोई चारा नहीं बचा है. सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली आए राज्य के नेताओं से जल्दबाजी नहीं करने को कहा है.

उन्होंने कहा कि बागी विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का इंतजार करना चाहिए. मुलाकात करने वाले नेताओं में जगदीश शेट्टार, बस्वराज बोम्मई, मधुस्वामी, अरविंद लिंबावली और येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र भी शामिल थे. इन नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर राज्य के सियासी घटनाक्रम और मौजूदा विकल्पों पर चर्चा की.

दरअसल कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के विश्वास मत में नाकाम रहने के बाद भाजपा तुरंत सरकार बनाने के मूड में थी. कहा जा रहा है कि बी. एस. येदियुरप्पा ने शपथग्रहण के लिए महूर्त भी तय करा लिया. लेकिन अंत समय में पार्टी ने रूकने का फैसला किया. जानकारों के अनुसार इस बदलाव के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं.

पहला बागी विधायकों की अयोग्यता के मामले में विधानसभा अध्यक्ष का फैसला अभी लंबित है. दूसरा कर्नाटक के सियासी संकट को लेकर व्हिप के संवैधानिक अधिकार के हनन के मामले में कांग्रेस और जद (एस) सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. ऐसे में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व दोनों फैसले आने से पहले आगे नहीं बढ़ना चाहता.

दरअसल पार्टी के आला नेताओं के लिए सरकार बनाना बहुत आसान है लेकिन अगर बागी विधायकों पर फैसला भाजपा के पक्ष में नहीं आता तो उसके सामने संकट की स्थिति पैदा हो जाएगी. पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के पास 105 विधायक थे.

सबसे बड़ी पार्टी होने की वजह से राज्यपाल ने भाजपा को पहले आमंत्रित करके येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी. लेकिन वह सदन में अपना बहुमत नहीं साबित पर पाए और उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी. अब भाजपा जल्दबाजी में सरकार बनाकर वह गलती दोबारा नहीं करना चाहती.

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत