लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बोम्मई को दी भ्रष्टाचार पर खुली बहस की चुनौती, कहा- 'समय और जगह आप तय कर लें'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 11, 2022 21:47 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मौजूद बोम्मई सरकार को "लुटेरों और घोटालेबाजों" से भरी हुआ और  "40 फीसदी कमीशन की सरकार" बताते हुए मुख्यमंत्री बोम्मई को खुली बहस की चुनौती दी।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरासिद्धारमैया ने बोम्मई सरकार को "लुटेरों और घोटालेबाजों" से भरे हुए लोगों की जमात बताया सिद्धारमैया ने सीएम बोम्मई को समय और जगह चुनने की सलाह देते हुए बहस की चुनौती दी

बेंगलुरु:कर्नाटककांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि वो किसी भी अपनी पसंद की जगह और समय चुन लें, जहां वो उनके साथ भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर खुली चर्चा करने को तैयार हैं।

कर्नाटक की मौजूद बोम्मई सरकार को "लुटेरों और घोटालेबाजों" से भरी हुआ और  "40 फीसदी कमीशन की सरकार" बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया कि वो भाजपा नेताओं और राज्य सरकार के घोटालों का कलई खोलकर रख देंगे।

पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने यह तीखी प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के उन हमलों पर दे रहे थे, जिसमें बोम्मई ने ​​कहा था कि आने वाले दिनों में कांग्रेस का "असली चेहरा" सामने आ जाएगा और सिद्धारमैया के सभी घोटाले जल्द ही उजागर हो जाएंगे।

जिसके जवाब में सिद्धारमैया ने कहा, "मुझ पर आरोप लगाने से पहले बोम्मई को अपना घर साफ करना चाहिए। 40 फीसदी कमीशन खाने वाली उनकी सरकार लुटेरों और घोटालेबाजों से भरी हुई है। बोम्मई, मैं आपको भ्रष्टाचार पर खुली चर्चा के लिए चुनौती देता हूं। मैं हमेशा तैयार हूं इसके लिए। समय और जगह आप तय कर लीजिए, मैं पहुंच जाऊंगा।"

उन्होंने कहा, "भाजपा नेता आरोप लगा रहे हैं कि वे हमारे समय के घोटालों का पर्दाफाश करेंगे। मैं उन्हें ऐसा करने के लिए चुनौती देता हूं। मैं इसका सामना करने के लिए तैयार हूं। उनकी ब्लैकमेल वाली तकनीक मुझ पर काम नहीं आयेगी। येदियुरप्पा को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया था। मुझे लगता है कि बोम्मई असल में मेरा नाम लेकर  येदियुरप्पा को निशाना बना रहे हैं।"

मालूम हो कि बीते शनीवार को मुख्यमंत्री बोम्मई ने कांग्रेस राज में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों को मुद्दा बनाते हुए सिद्धारमैया पर हमला करते हुए कहा कि कर्नाटक में 2013-18 तक कांग्रेस की सरकार थी, तब सिद्धारमैया उन घोटालों की अध्यक्षता कर रहे थे।

बोम्मई को "वीर" बताते हुए सिद्धारमैया ने कहा, "संघ परिवार वीरता के इस तरह के प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह मत भूलो कि येदियुरप्पा दुर्भाग्य से भ्रष्टाचार के मामले में ही जेल में गये थे।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :सिद्धारमैयाBasavaraj Bommaiकर्नाटककांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह