लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: 2024 में नौ लंबे वीकएंड होंगे, कर्मचारियों के पास छुट्टी मनाने के कई मौके, देखिए लिस्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 25, 2023 10:54 IST

नौ छुट्टियां सोमवार या शुक्रवार को हैं। इसका मतलब ये है कि शनिवार और रविवार के साथ मिलकर ये छुट्टियां एक लंबा वीकएंड बनाएंगी। ऐसे में कर्मचारियों के पास छुट्टी मनाने के कई मौके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 में नौ लंबे वीकएंड होंगे शनिवार और रविवार के साथ मिलकर छुट्टियां एक लंबा वीकएंड बनाएंगीकर्मचारियों के पास छुट्टी मनाने के कई मौके

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने साल 2024 के लिए 25 सार्वजनिक छुट्टियों के रोस्टर की घोषणा की है। राज्य सरकार ने दूसरे शनिवार और रविवार को पड़ने वाली तीन अतिरिक्त छुट्टियों की भी घोषणा की। इनमें से नौ छुट्टियां सोमवार या शुक्रवार को हैं। इसका मतलब ये है कि शनिवार और रविवार के साथ मिलकर ये छुट्टियां एक लंबा वीकएंड बनाएंगी। ऐसे में कर्मचारियों के पास छुट्टी मनाने के कई मौके हैं।

आगामी वर्ष में 15 जनवरी, 2024 को उगादी, 16 सितंबर को ईद मिलाद और 18 नवंबर को कनकदास जयंती जैसी छुट्टियां मनाई जाएंगी, जो सभी सोमवार के साथ पड़ रही हैं। 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस शुक्रवार को होगा।  8 मार्च को महा शिवरात्रि, 29 मार्च को गुड फ्राइडे, 10 मई को अक्षय तृतीया, 11 अक्टूबर को आयुध पूजा और 1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव मनाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, 21 अप्रैल को महावीर जयंती और 12 अक्टूबर को विजयादशमी दूसरे शनिवार के दिन पड़ रही है, जबकि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती रविवार के दिन पड़ रहा है।इसके अलावा, कोडागु जिले में 3 सितंबर को कैल मुहूर्त, 17 अक्टूबर को तुला संक्रांति और 14 दिसंबर को हुट्टारी पर विशेष रूप से छुट्टियां मनाई जाएंगी।

लंबे सप्ताहांत कर्मचारियों के लिए एक खास मौका बन जाते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ किसी जगह घूमने जाने या कुछ समय बिताने का प्लान बना रहे लोगों को एक या दो दिन ज्यादा मिल जाते हैं। ऐसे में कर्मचारी इन छोटे-छोटे मौकों को भी खास बना लेते हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट