लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को 'विवादास्पद व्यक्ति' बताया, आयोजकों पर शो रद्द करने के लिए दबाव डाला

By विशाल कुमार | Updated: November 28, 2021 13:21 IST

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी रविवार शाम 5 बजे गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में 'डोंगरी टू नोव्हेअर' शीर्षक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। कार्यक्रम के आयोजकों में से एक सिद्धार्थ दास ने पुष्टि की कि उन्हें पुलिस से सूचना मिली है और वे हालात पर चर्चा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु पुलिस ने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को एक 'विवादास्पद व्यक्ति' बताया।शो रद्द करने के आयोजनकर्ता कर्टेन कॉल को पुलिस ने शनिवार को पत्र लिखा।

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को एक 'विवादास्पद व्यक्ति' बताते हुए बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को शहर में होने जा रहे उनके कार्यक्रम को रद्द करने पर जोर दिया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के अशोक नगर पुलिस ने शनिवार को शो के आयोजनकर्ता कर्टेन कॉल को शनिवार को एक पत्र में लिखा कि पता चला है कि उसके (मुनव्वर फारूकी) के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। विश्वसनीय जानकारी है कि कई संगठन इस स्टैंडअप कॉमेडी शो का विरोध करते हैं और यह अराजकता पैदा कर सकता है और सार्वजनिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ सकता है जिससे कानून और व्यवस्था की समस्या हो सकती है।

फारूकी रविवार शाम 5 बजे गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में 'डोंगरी टू नोव्हेअर' शीर्षक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। कार्यक्रम के आयोजकों में से एक सिद्धार्थ दास ने पुष्टि की कि उन्हें पुलिस से सूचना मिली है और वे हालात पर चर्चा कर रहे हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुनव्वर फारूकी एक विवादास्पद व्यक्ति हैं और कई राज्यों ने उनके शो पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक खास धर्म के खिलाफ विवादित बयान देने के लिए उन पर प्रतिबंध लगाया गया है। आयोजकों ने 15 नवंबर को एक पत्र दिया जिसमें पुलिस सुरक्षा की मांग की गई (कार्यक्रम के लिए) और हमने इसे रद्द कर दिया है।

एक्टिविस्ट विनय श्रीनिवास ने कहा कि पुलिस आयोजकों पर शो रद्द करने का दबाव बना रही है और यह भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिकों के सूचना प्राप्त करने के अधिकार का उल्लंघन है।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुPoliceBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया