लाइव न्यूज़ :

ईश्वरप्पा के 'भगवा ध्वज' वाले बयान पर बोले शिवकुमार- कांग्रेस ने दिया नेशनल फ्लैग, BJP ले रही इसका आनंद

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 18, 2022 14:42 IST

कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के राष्ट्र ध्वज के संबंध में दिए गए कथित बयान को लेकर कहा कि जब तक उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त नहीं किया जाता है, तब तक कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा में रात भर विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार का कहना है कि केएस ईश्वरप्पा को जब तक उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त नहीं किया जाता है, तब तक कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा में रात भर विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।ईश्वरप्पा ने नौ फरवरी को कहा था कि 'भगवा ध्वज' भविष्य में कभी राष्ट्र ध्वज बन सकता है।

बेंगलुरु: कांग्रेस विधायकों ने ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के राष्ट्र ध्वज के संबंध में दिए गए कथित बयान को लेकर उन्हें बर्खास्त और उनपर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए पूरी रात कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद में बिताई। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार का कहना है कि ईश्वरप्पा को उनके भगवा ध्वज टिप्पणी पर इस्तीफा देना चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शिवकुमार ने ये भी कहा, "हम कर्नाटक विधानसभा में रात भर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक कि उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त नहीं किया जाता है, अन्यथा हम अदालत जाएंगे और विधानसभा को काम नहीं करने देंगे।" यही नहीं, कांग्रेस नेता ने ये भी कहा था, "सिर्फ केएस ईश्वरप्पा नहीं बल्कि भाजपा भी राष्ट्रीय ध्वज को बदनाम करने का एक हिस्सा है क्योंकि वो उनका समर्थन कर रहे हैं। वो संविधान को ठीक से नहीं जानते या राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कैसे करें। कांग्रेस ने राष्ट्रीय ध्वज, संविधान, स्वतंत्रता दी है, वो (भाजपा) इसका आनंद ले रहे हैं।"

बता दें कि ईश्वरप्पा ने नौ फरवरी को कहा था कि 'भगवा ध्वज' भविष्य में कभी राष्ट्र ध्वज बन सकता है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा था कि तिरंगा अभी राष्ट्र ध्वज है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। ऐसे में कांग्रेस ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन दोनों सदनों की कार्यवाही के दौरान प्रदर्शन किया। 

विधानसभा के बाहर कल पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष के नेता सिद्दरमैया ने भारतीय जनता पार्टी और संघ परिवार पर राष्ट्र ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को ‘‘तार्किक अंत’’ तक ले जाने के लिए ‘‘दिन और रात’’ प्रदर्शन करने का फैसला किया है। यही नहीं, उन्होंने कहा था कि राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए और ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने का निर्देश देना चाहिए क्योंकि उनकी "टिप्पणियां राजद्रोह वाली" हैं। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :Karnataka AssemblyCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार