लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मंत्री अंधविश्वास में 'दौड़ते' हैं 340 किलोमीटर, अब देते फिर रहे हैं सफाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 5, 2018 12:02 IST

इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग के मंत्री एचडी रेवन्ना ने सफाई दी है।

Open in App

बेंगलुरु, 5 जुलाई:  अंधविश्वास में इंसान कुछ भी करने को तय हो जाता है, वह भी तब जब आपके सारे साधन हो तो आप उसको और भी जल्दी मानने को तैयार हो जाते हैं। इसका ताजा उदारहण कर्नाटक में देखने को मिला है। वह भी इसको कोई छोटा-मोटा व्यक्ति नहीं बल्कि कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग मंत्री एचडी रेवन्ना करते हैं। 

मंत्री एचडी रेवन्ना ऑफिस जाने के लिए 10-20 किलोमीटर का रास्त छोड़कर 342 किलोमीटर का रास्ता तय करते हैं। ऐसा करने के पीछे का कारण कुछ और नहीं बल्कि वास्तु है। वास्तु के हिसाब से रेवन्ना जिस बंगले को अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं वह खाली नहीं है।

इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद  एचडी रेवन्ना ने न्यूज एजेंसी एएनआई को सफाई देते हुए कहा है, 'मेरे पास कोई ज्योतिषी नहीं है जिसने मुझे यह बताया है। मैं एक घर आवंटित करने का इंतजार कर रहा हूं इसलिए मैं रोजाना काम करने के लिए इस इतनी लंबी दूरी की यात्रा कर रहा हूं।' 

बेंगलुरु के कुमारकृपा पार्क ईस्ट स्थित गांधी भवन के पास बने खूबसूरत बंगले में कांग्रेस नेता एचसी महादेवप्पा रहते हैं। रेवन्ना को वास्तु के हिसाब से यही बंगला सही लगता है और वह इसी में रहना चाहते हैं। रेवन्ना का मानना है कि उनके राजनीतिक करियर के लिए यह बंगला एकदम सही है। लेकिन उन्हें अभी तक यह बंगला मिला नहीं है।

इसी वजह से एचडी रेवन्ना हर दिन सुबह 5 बजे उठते हैं और 8 बजे बेंगलुरु से लगभग 170 किमी दूर होलनरसीपुरा जिले में बने घर से निकलते हैं। रास्ते में मंदिरों के दर्शन करते हुए वह 11 बजे विधान सौध पहुंचते हैं। दिनभर का काम के बाद रात करीब 8:30 बजे वह फिर 170 किलोमीटर की दूरी तय कर रात करीब 11 बजे घर पहुंचते हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :कर्नाटकअंधविश्वास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत