लाइव न्यूज़ :

आय से अधिक संपत्ति मामले में कर्नाटक लोकायुक्त की छापेमारी, बीबीएमपी अधिकारी के घर से मिले लाखों के गहने और नकदी

By अंजली चौहान | Updated: April 24, 2023 14:19 IST

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने गंगाधरैया के घर से गोपनीय दस्तावेज और आभूषण प्राप्त किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में लोकायुक्त ने छापेमारी में बरामद किए नकद और गहने सोमवार को ADTP अधिकारी गंगाधरैया के आवास पर हुई छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने छापेमारी की

बेंगलुरु:कर्नाटक में सोमवार को लोकायुक्त विभाग ने आय अधिक संपत्ति के मामले में बीबीएमपी अधिकारी के घर पर छापा मारा है।

जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त अधिकारियों ने आज सुबह बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके के सहायक निदेशक नगर नियोजन (एडीटीपी) गंगाधरैया के घर पहुंचे और तलाशी ली। 

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने गंगाधरैया के घर से गोपनीय दस्तावेज और आभूषण प्राप्त किए हैं। गौरतलब है कि घर से लाखों रुपये कैश और गहने बरामद हुए है जिनका कोई हिसाब नहीं है। 

जानकारी के अनुसार, दावणगेरे, बेल्लारी, बीदर, कोलार और अन्य जिलों में भी छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है जिसमें बेंगलुरु में येलहंका इलाके में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके से जुड़े निकाय अधिकारी के घर पर भी किया जा रहा है। 

लोकायुक्त विभाग की ये कार्रवाई ऐसे वक्त में हो रही है। जब आने वाले मई महीने की 10 तारीख को राज्य में विधानसभा चुनाव है। इस विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई है और इस बीच लोकायुक्त द्वारा ये छापेमारी काफी अहम है। 

वहीं, दूसरी ओर आयकर विभाग ने दक्षिण कन्नड़ के बेलथांगडी में कांग्रेस के पूर्व नेता गंगाधर गौड़ा के दो आवासीय परिसरों और एक शैक्षणिक संस्थान पर छापेमारी की गई है। यह शिक्षा संस्थान गंगाधर गौड़ा के बेटे रंजन गौड़ा का है।

गंगाधर गौड़ा ने 2018 में भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए टिकट से इनकार के बाद राजनीति से वापसी की घोषणा की थी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कर्नाटकBangalore
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला