लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: यौन शोषण के आरोपों में फंसे लिंगायत संप्रदाय के आध्यात्मिक गुरु शिवमूर्ति मुरुघा अस्पताल में हुए भर्ती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 2, 2022 18:15 IST

नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हुए लिंगायत संप्रदाय के आध्यात्मिक गुरु और मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा को सीने में दर्द के कारण चित्रदुर्ग जेल से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलिंगायत संप्रदाय के गुरु शिवमूर्ति मुरुघा को पुलिस ने जेल से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया शिवमूर्ति मुरुघा को दो लड़कियों के साथ किये गये कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने उन्हें यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) और एससी-एसटी एक्ट में गिरफ्तार किया है

चित्रदुर्ग: लड़कियों के कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किए गए कर्नाटक के सबसे प्रभावशाली लिंगायत संप्रदाय के आध्यात्मिक गुरु और मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा को सीने में दर्द के कारण चित्रदुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वो न्यायिक हिरासत में थे और पुलिस उनसे लगातार मठ के हाई स्कूल में शिक्षा लेने वाली लड़कियों द्वारा लगाये गये यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक घंटों के बाद जब उन्हें जेल में दाखिल कराया गया तो उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी। इसके कारण जेल डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें चेकअप के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चित्रदुर्ग पुलिस ने पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मठ में अध्ययन करने वाली हाई स्कूल की दो लड़कियों के कथित यौन शोषण के लिए मामले प्रारंभिक जांच के बाद गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस ने उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

इस संबंध में चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक के परशुराम ने पत्रकारों से बताया, "कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और बाद में जेल भेज दिया गया था।"

जानकारी के मुताबिक लिंगायत मठ के प्रमुख पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा पर लगे आरोपों की जांच करने वाले पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार ने उनसे एक अज्ञात स्थान पर कापी लंबी पूछताछ की। उसके बाद उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए चित्रदुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश के आवास पर उन्हें पेश किया गया था।

चित्रदुर्ग के एसपी ने बताया कि बाद में इस केस में मुरुघा मठ के पुजारी के साथ चार अन्य लोगों का नाम भी दर्ज है। आरोपियों में एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही है।

खबरों के मुताबिक चित्रदुर्ग के अधिवक्ताओं के एक समूह ने बीते गुरुवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखकर दावा किया था कि नाबालिग बच्चियों के साथ यौन हिंसा के आरोपी पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा के खिलाफ निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच नहीं की जा रही है।

इसके साथ ही पत्र में इस बात का भी दावा किया गया है, "मामले में पीड़िता छात्राओं की मेडिकल जांच भी पुलिस ने अब नहीं कराया है। इसलिए प्रतीत होता है कि जांच पूर्वाग्रह से की जा रही है।"

वकीलों ने हाईकोर्ट से अपील की है कि न्याय हित में मामले की चल रही जांच की निगरानी में खुद हाईकोर्ट करे, ताकि निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित की जा सके।

मालूम हो कि पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा पर आरोप है कि उन्होंने मठ द्वारा संचालित स्कूल में पढ़ने वाली और मठ के छात्रावास में रहने वाली 15 और 16 साल की दो नाबालिग लड़कियों का कथिततौर पर यौन शोषण किया है।

पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के अलावा आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कर्नाटकपोक्सोरेपयौन उत्पीड़नचित्रदुर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल