लाइव न्यूज़ :

Karnataka Legislative Council: उमाश्री, सीताराम और सुधम दास कर्नाटक एमएलसी मनोनीत, जानें कौन हैं तीनों शख्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2023 21:54 IST

Karnataka Legislative Council: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हाल ही में इन नामों का चयन किया था और मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा था।

Open in App
ठळक मुद्देविरोध में कांग्रेस आला कमान को पत्र लिखा है।सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मनोनीत किया गया है।शिक्षक कोटा से मनोनीत किया गया है।

Karnataka Legislative Council: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शनिवार को पूर्व मंत्रियों उमाश्री, एम. आर. सीताराम और भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी एच. पी. सुधम दास को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक विधान परिषद का सदस्य (एमएलसी) मनोनीत किया। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हाल ही में इन नामों का चयन किया था और मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा था।

चार वरिष्ठ मंत्रियों ने मनोनयन को लेकर आपत्ति जतायी है और विरोध में कांग्रेस आला कमान को पत्र लिखा है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 171 के प्रावधान (3) के उपप्रावधान (ई) के तहत प्राप्त अधिकारों के तहत मैं, कर्नाटक का राज्यपाल थावरचंद गहलोत निम्न तीन लोगों को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक विधान परिषद का सदस्य मनोनीत करता हूं।’’

यह मनोनयन मोहन कुमार कोंडाजी, पी. आर. रमेश और सी. एम. लिंगप्पा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी सेवानिवृत्ति के कारण हुई रिक्तियों को भरने के लिए किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीताराम को शिक्षक कोटा से मनोनीत किया गया है जबकि उमाश्री को अभिनय के क्षेत्र में तथा दास को सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मनोनीत किया गया है।

सिद्धरमैया की विश्वासपात्र मानी जाने वालीं उमाश्री को चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट नहीं मिल पाया था वहीं शिक्षाविद सीताराम के पुत्र रक्षा रमैया भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं। प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व अधिकारी सुधम दास कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे।

टॅग्स :कर्नाटकKarnataka Assemblyसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल