लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस नेताओं से कहा, "उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अनर्गल टिप्पणी से परहेज करें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2023 09:17 IST

कर्नाटक में कांग्रेस भले ही भाजपा को पछाड़कर राज्य की सत्ता पर काबिज होने में सफल रही लेकिन पार्टी में चुनाव पूर्व और बाद में भी चल रही सियासी गुटबाजी से शीर्ष नेताओं की जी हलकान है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस में शीर्ष नेता कर्नाटक में पार्टी के भीतर चल रही सियासी गुटबाजी से बेहद परेशान हैंकांग्रेस पार्टी सिद्धारमैया बनाम डीके शिवकुमार के बीच छुपी हुई पैंतरेबाजी से बेहद खिन्न है पार्टी ने सख्त आदेश दिया है कि नेता कई उपमुख्यमंत्रियों के मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी न करें

बेंगलुरु:कर्नाटक में कांग्रेस भले ही भाजपा को पछाड़कर राज्य की सत्ता पर काबिज होने में सफल रही लेकिन पार्टी में चुनाव पूर्व और बाद में भी चल रही सियासी गुटबाजी से शीर्ष नेताओं की जी हलकान है। जी हां, सूबे में कांग्रेस के भीतर दबे-छुपे चल रही सिद्धारमैया बनाम डीके शिवकुमार की आपसी पैंतरेबाजी के कारण पार्टी आलाकमान बेहद परेशान है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के भीतर चल रही इस कलह को कम करने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त आदेश दिया है कि वो कर्नाटक में कई उपमुख्यमंत्रियों के मुद्दे पर  कोई भी टिप्पणी करने से परहेज करें।

इसके साथ वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि पार्टी नेताओं द्वारा इस संबंध में की जा रही टिप्पणियां पार्टी के हित में नहीं हैं और इससे कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान हो सकता है।

खबरों के अनुसार पार्टी की यह सख्त प्रतिक्रिया कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना और विधायक बसवराज रायरेड्डी द्वारा राज्य में कई उपमुख्यमंत्रियों के बनाने के विचार के बाद आया है।

जानकारी के मुताबिक मंत्री केएन राजन्ना और विधायक बसवराज रायरेड्डी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया खेमे के नेता माने जाते हैं और उन्होंने डिप्टी डीके शिवकुमार पर दबाव बनाने के लिए कई और उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी।

दरअसल सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कर्नाटक विधानसभा से पूर्व और बाद में भी मुख्यमंत्री बनने के लिए पावरप्ले की राजनीति हुई, लेकिन इस खेल में आखिरकार सिद्धारमैया ने शिवकुमार को मात दी और बीते मई में कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया की ताजपोशी कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर की। जबकि शिवकुमार को डिप्टी सीएम के पद से संतोष करना पड़ा।

केसी वेणुगोपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के सामने अपन बात रखते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और अन्य क्षेत्रीय दल कर्नाटक में कांग्रेस की चुनावी जीत से "असहज" हैं और वो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की संख्या के बारे में बेकार की अफवाह उड़ा रही हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ नेता और मंत्री भी ऐसी पार्टियों के दुष्प्रचार के शिकार हो गए हैं और पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री को लेकर ऐसी कोई भी टिप्पणी अस्वीकार्य है।

वेणुगोपाल ने पार्टी नेताओं और मंत्रियों को पार्टी के साथ-साथ सरकार से संबंधित मुद्दों को पार्टी मंच पर उठाना चाहिए न कि सार्वजनिक मंच पर। कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि पार्टी सदस्यों द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए बयान पार्टी की अनुशासन और एकजुटता को प्रभावित करेंगे।

टॅग्स :कांग्रेसकर्नाटकसिद्धारमैयाDK ShivakumarबेंगलुरुBJPBengaluru
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार