लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: जेडीएस ने किच्चा सुदीप की फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर चुनाव आयोग का रुख किया

By अनिल शर्मा | Updated: April 7, 2023 15:12 IST

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच सुदीप ने बुधवार को कहा कि वह पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहे लेकिन 10 मई से होने जा रहे विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ने बुधवार को कहा था कि वह कर्नाटक चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। इस बीच जनता दल (सेक्युलर) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर किच्चा की फिल्मों, शो पर रोक लगाने की मांग की है।

बेंगलुरु: जनता दल (सेक्युलर)/जेडीएस ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्मों, शो और विज्ञापनों के प्रदर्शन और प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को ये प्रभावित कर सकते हैं। बुधवार को सुदीप ने कहा था कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करेंगे। 

इस बीच, बुधवार को शिवमोग्गा के एक वकील के पी श्रीपाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा तक सुपरस्टार कन्नड़ सुपरस्टार किच्छा सुदीप की फिल्मों, शो और विज्ञापनों के प्रदर्शन और प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की।कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को होना है और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

सत्ताधारी दल भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच सुदीप ने बुधवार को कहा कि वह पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहे लेकिन  विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सुदीप ने कहा कि मुझे यहां आने की कोई आवश्यकता नहीं थी और मैं यहां किसी मंच या पैसे के लिए नहीं हूं। मैं यहां केवल एक व्यक्ति के लिए हूं। बोम्मई मामा मेरे मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे थे और उनके परिवार के साथ बहुत करीबी जुड़ाव रखते हैं।  इसलिए मैं बोम्मई सर को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा कर रहा हूं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुख्यमंत्री या उनकी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे, सुदीप ने कहा कि सिर्फ बोम्मई के निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वह उन कुछ लोगों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे जिनका वह(बोम्मई) समर्थन करना चाहते हैं। हालांकि, मैं प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रचार नहीं कर सकता क्योंकि मानवीय रूप से ऐसा नहीं कर सकता।’’

टॅग्स :किच्चा सुदीपजेडीयूकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप