लाइव न्यूज़ :

Karnataka Income Tax Department: कर्नाटक के प्रमुख जौहरी के कई शोरूम पर छापे, बेंगलुरु, मंगलुरु, शिवमोग्गा और उडुपी में तलाशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2023 16:08 IST

Karnataka Income Tax Department: छापेमारी की कार्रवाई मंगलवार तड़के एक साथ शुरू की गई। अधिकारियों से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु, मंगलुरु, शिवमोग्गा और उडुपी में स्थित शोरूम में तलाशी ली जा रही है।कर्नाटक के एक प्रमुख जौहरी के कई शोरूम पर मंगलवार को छापे मारे।

Karnataka Income Tax Department: आयकर विभाग अधिकारियों ने कर्नाटक के एक प्रमुख जौहरी के कई शोरूम पर मंगलवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जौहरी के बेंगलुरु, मंगलुरु, शिवमोग्गा और उडुपी में स्थित शोरूम में तलाशी ली जा रही है। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई मंगलवार तड़के एक साथ शुरू की गई। अधिकारियों से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

तमिलनाडु को पानी देने में सक्षम नहीं : कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री शिवकुमार

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) के निर्देशानुसार पड़ोसी तमिलनाडु को पानी जारी करने में राज्य की अक्षमता जाहिर की और कहा कि उसके कावेरी बेसिन में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है।

सीडब्ल्यूआसी ने सोमवार को अपनी सिफारिश में कहा था कि कर्नाटक को एक नवंबर से 15 दिन तक तमिलनाडु को हर दिन 2,600 क्यूसेक पानी छोड़ना चाहिए जिसके बाद उनका यह बयान आया है। शिवकुमार जल संसाधन विभाग का भी जिम्मा संभालते हैं।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य को पानी छोड़ने के लिए कृष्णराजा सागर (केआरएस) बांध में पानी का प्रवाह अपर्याप्त है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केआरएस बांध में प्रवाह शून्य है। हमारे पास पानी छोड़ने की क्षमता नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि केआरएस और काबिनी बांधों से 815 क्यूसेक पानी प्राकृतिक रूप से तमिलनाडु की ओर बहता है। शिवकुमार ने कहा, ‘‘कावेरी बेसिन में केवल 51 टीएमसी पानी बचा है। वर्तमान में संग्रहित पानी पेयजल की आवश्यकता को पूरा करने के लिए है।’’ तमिलनाडु ने हर रोज 13,000 क्यूसेक पानी की मांग की है।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील