लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: हिंदू महासभा ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लगाई गोडसे और सावरकर की तस्वीर, हुआ विवाद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 19, 2022 16:08 IST

कर्नाटक के मेंगलुरु स्थित सुरथकल में कृष्ण जन्माष्टमी के मौक पर हिंदू महासभा के नेता ने बैनर लगाया, जिसमें हिंदूवादी नेता विनायक दामोदर सावरकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की तस्वीर लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलुरु में हिंदू महासभा के नेता ने कृष्ण जन्माष्टमी पर लगाया सावरकर और गोडसे का बैनर सुरथकल में कुछ नागरिकों ने बैनर पर जताई आपत्ति तो नगर निगम ने दिया हटाने का आदेशमंगलुरु जिला प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर सूरथकल में कड़ी की पुलिस सुरक्षा

मेंगलुरु:कर्नाटक के मंगलुरु में हिंदू महासभा के नेता द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आम लोगों को बधाई देने के लिए लगाये गये बैनर में हिंदूवादी नेता विनायक दामोदर सावरकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की तस्वीर दिखाई देने के बाद से बवाल मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक इस घटना से मेंगलुरु के सुरथकल में कुछ नागरिकों ने आपत्ति जताई तो हिंदू महासभा के नेता द्वारा पुलिस के कहने पर उस फ्लेक्स बैनर को वापस ले लिया हालांकि इस वाकये से गुरुवार को सुरथकल में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी।

सुरथकल पुलिस के अनुसार सावरकर और गोडसे का बैनर हिंदू महासभा के स्थानीय नेता राजेश पवित्रन ने लगाया था। जिस पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति जताई गई। जिसके बाद विवाद मेंगलुरु नगर निगम के आयुक्त के पास पहुंचा और उन्होंने लोगों की शिकायत सुनने के बाद राजेश पवित्रन को आदेश दिया कि वो उस बैनर को फौरन हटा दें।

खबरों के मुताबिक इस घटना के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह के मद्देनजर सूरथकल में पुलिस सुरक्षा को और कड़ी कर दी गई। दरअसल इस मामले से पहले भी हिंदू महासभा की ओर से 14 अगस्त को सुरथकल फ्लाईओवर पर सावरकर की तस्वीर वाला एक बैनर लगाया गया था, जिसके कारण विवाद खड़ा हो गया था। यही कारण है कि कृष्म जन्माष्टमी के मौके पर फिर सावरकर और साथ में लगी गोडसे की तस्वीर ने विवाद को और तीखा कर दिया।

जिसके बाद मेंगलुरु नगर निगम फौरन हरकत में आया और विवादित पोस्टर को हटाने का आदेश दिया। लेकिन उसके बाद भी मेंगलुरु जिला प्रशासन को हालात खराब होने की संभावना लगी, जिसके कारण भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।

मालूम हो कि बीते 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिवमोग्गा में विनायक दामोदर सावरकर का एक बैनर लगाने पर दो समूहों में बहस हो गई थी, जिसके कारण शिवमोग्गा जिला प्रशासन ने हालात को संभालने के लिए पूरे जिले में धारा 144 लगा दी थी।

खबरों के मुताबिक शिवमोग्गा में दोनों पक्षों में मस्तूल प्रकाश स्तंभ पर सावरकर और टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने के लिए विवाद हो गया था। एरक पक्ष सावरकर की तस्वीर लगाना चाहता था तो वहीं दूसरा पक्ष 18 वीं शताब्दी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने पर अड़ा था। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :नाथूराम गोडसेविनायक दामोदर सावरकरकर्नाटकMangaluru
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप