लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: नाराज विधायकों को ऐसे मनाएगी कांग्रेस, मंत्री बनाने का दिया भरोसा 

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 16, 2019 17:37 IST

राज्य के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि स्थिति ‘नियंत्रण’ में है और चिंता की कोई बात नहीं है। सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त के किसी ‘अभियान’ से इंकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है और वह ‘‘निश्चिंत’’ हैं।

Open in App

कर्नाटक के 'नाटक' की वजह से सियासी पारा बढ़ चुका है। इसी के बीच  कांग्रेस ने 18 जनवरी को अपने विधायकों की बेंगलुरु में बैठक बुलाई है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस ने पार्टी से नाराज विधायकों को अपने साथ बुलाने का नया नुस्खा भी निकला लिया है। पार्टी ने नाराज विधायकों को मनाने के उन्हें मंत्री बनाए जाने का आश्वासन भी दिया है। यह भरोसा दिलाने की कोशिश की कि उन्हें भी अगले कैबिनेट विस्तार में मौका दिया जाएगा। 2 निर्दलीय विधायकों द्वारा कुमारस्वामी सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद कांग्रेस हरकत में आई है। 

मुनियप्पा ने कहा, 'मैं उन सबको वापस आने का न्योता देता हूं जो पाला बदल चुके हैं, आप बिल्कुल परेशान ना हो। दूसरी पीढ़ी के जिन कांग्रेसियों ने चुनाव जीता है, उन्हें असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी और के. सी. वेणुगोपाल आपकी शिकायतों से वाकिफ हैं, आपको अगले कैबिनेट विस्तार में मौका दिया जाएगा।' 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- बीजेपी कमजोर है

इस पूरे मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि बीजेपी सिर्फ अफवाह फैला रही है और इसमें वह कतई कामयाब नहीं होगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को यह भी कहा कि बीजेपी ने अपने विधायकों को गुरुग्राम के 7 स्टार होटल में पकड़कर रखा है, जिससे ये साफ पता चलता है कि कौन कमजोर है और किसकी कमजोरी दिख रही है। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, बीजेपी ने ऐसी कोशिशें पहले कर्नाटक में भी की थी लेकिन येद्दियुरप्पा ने उसका नतीजा देख लिया है कि क्या हुआ। खड़गे ने कहा कि बीजेपी अपने विधायकों को पकड़कर हमेशा से रखती है, जिससे ये साफ जाहिर होता है कि कौन कितना कमजोर है। उन्होंने बीजेपी से पूछा कि बीजेपी ये बताए आखिर उन्होंने अपने विधायक को क्यों पकड़ कर रखा है? 

कुमारस्वामी ने कहा-  स्थिति नियंत्रण में 

राज्य के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि स्थिति ‘नियंत्रण’ में है और चिंता की कोई बात नहीं है। सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त के किसी ‘अभियान’ से इंकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है और वह ‘‘निश्चिंत’’ हैं।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मेरे लिए (खरीद फरोख्त के) अभियान की कोई जरूरत नहीं है, दरअसल मेरे साथ पर्याप्त संख्याबल है... सबकुछ नियंत्रण में है... चिंता की बात नहीं है।’’ वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन द्वारा विधायकों को रिझाने के डर से भाजपा विधायक गुरूग्राम में डेरा डाले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा से पूछना चाहते हैं कि उनकी पार्टी के विधायकों को मकर संक्रांति मनाने के लिए ले जाया गया है या किसी अन्य कारण से।(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज