लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने आय से अधिक संपत्ति मामले में डीके शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच वापस ली

By रुस्तम राणा | Updated: November 24, 2023 14:21 IST

सीएम सिद्धारमैया के नेतृत्व में गुरुवार को विधानसौधा में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद, कर्नाटक के कानून मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि मामले को सीबीआई को सौंपने का पूर्व भाजपा नीत राज्य सरकार का निर्णय "कानून के अनुरूप नहीं" था।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार ने आय से अधिक संपत्ति मामले में डीके शिवकुमार के खिलाफ CBI जांच वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दीसीएम सिद्धारमैया के नेतृत्व में गुरुवार को विधानसौधा में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गयाबयान में कहा- मामले को CBI को सौंपने का पूर्व BJP नीत सरकार का निर्णय "कानून के अनुरूप नहीं" था

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीएम सिद्धारमैया के नेतृत्व में गुरुवार को विधानसौधा में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद, कर्नाटक के कानून मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि मामले को सीबीआई को सौंपने का पूर्व भाजपा नीत राज्य सरकार का निर्णय "कानून के अनुरूप नहीं" था।

उन्होंने कहा, ''कैबिनेट ने पिछली सरकार (भाजपा) द्वारा लिए गए गलत फैसले पर बहुत ध्यान से विचार किया है। कांग्रेस नेता ने मीडियाकर्मियों से कहा, हमने पिछली सरकार के महाधिवक्ता और हमारे महाधिवक्ता द्वारा दी गई राय पर विचार किया है। एएनआई द्वारा पाटिल के हवाले से कहा गया, "कैबिनेट इस निर्णय पर पहुंची है कि पिछली सरकार द्वारा लिया गया निर्णय कानून के अनुरूप नहीं था... हम जानते हैं कि पिछली सरकार द्वारा लिया गया निर्णय कानून के अनुरूप नहीं था।" 

आय से अधिक संपत्ति के अब तक 577 मामले दर्ज किये गये हैं, हालांकि, अभी तक एक भी मामले की जांच सीबीआई ने नहीं की है। केवल स्थानीय पुलिस ने जांच की है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने शिवकुमार को बड़ी राहत दी है। शिवकुमार के कार्यालय के अनुसार, कांग्रेस विधायक ज़मीर अहमद खान को भी इसी तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा, लेकिन भाजपा सरकार ने उनके मामले को लोकायुक्त को स्थानांतरित करने का फैसला किया।

सीबीआई ने 2018 में डीके शिवकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, और तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा 2019 में मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने पर सहमत हुए। केंद्रीय एजेंसी शिवकुमार के खिलाफ कथित तौर पर उनके ज्ञात स्रोतों से आय अधिक संपत्ति रखने के मामले की जांच कर रही है। इससे पहले इनकम टैक्स ने उनके खिलाफ सर्च अभियान चलाया था।

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा चलाने के लिए पिछली सरकार द्वारा सीबीआई को दी गई मंजूरी के खिलाफ शिवकुमार द्वारा दायर अपील की सुनवाई बुधवार को 29 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी। 

टॅग्स :DK ShivakumarसीबीआईCBIKarnataka High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?