लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने ओला, उबर और रैपिडो के लिए 5 फीसदी कमीशन का प्रस्ताव रखा

By रुस्तम राणा | Updated: November 25, 2022 21:06 IST

परिवहन विभाग के सूत्रों ने कहा कि सचिव के कार्यालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय को प्रस्तुत किया है कि लगभग 5 प्रतिशत उचित कमिशन है जिसे अनुमति दी जा सकती है। हालांकि इसमें अंतिम निर्णय, कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार के इस कमिशन के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय कर्नाटक हाईकोर्ट लेगीकमिशन में यात्रियों को खोजने में ऐप-आधारित आसानी के लिए ड्राइवरों से कटौती की गई राशि भी शामिल हैअब कर्नाटक उच्च न्यायालय इस मामले में 8 नवंबर को सभी पक्षों की सुनवाई करेगी

बेंगलुरु: कर्नाटक के परिवहन सचिव ने शुक्रवार को ऐप-आधारित ऑटो एग्रीगेटर्स ओला, उबर और रैपिडो द्वारा लगाए जाने वाले जीएसटी के अलावा 5 प्रतिशत कमीशन का प्रस्ताव रखा है, जो कमीशन को 10 प्रतिशत पर रखने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के अस्थायी आदेशों से कम है।

परिवहन विभाग के सूत्रों ने कहा कि सचिव के कार्यालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय को प्रस्तुत किया है कि लगभग 5 प्रतिशत उचित कमिशन है जिसे अनुमति दी जा सकती है। हालांकि इसमें अंतिम निर्णय, कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा लिया जाएगा।

सरकार का यह कदम ऐप-आधारित ऑटो एग्रीगेटर्स ओला, उबर और रैपिडो के कमीशन शुल्क और लाइसेंस पर चल रही बहस के महीनों के बाद आया है। कमीशन में एक सुविधा शुल्क शामिल होता है, जो यात्रियों से दरवाजे से पिक-अप के लिए लिया जाता है। कमिशन में यात्रियों को खोजने में ऐप-आधारित आसानी के लिए ड्राइवरों से कटौती की गई राशि भी शामिल है।

अदालत 28 नवंबर को सभी पक्षों की सुनवाई करेगी। एक मीडिया बयान में उबर के प्रवक्ता ने कहा है कि अगर कमीशन टिकाऊ नहीं है तो कंपनी को लागत में कटौती करनी होगी। उन्होंने कहा, हमें अभी तक सरकार के प्रस्ताव को देखना बाकी है। 

उबर की तरफ से कहा गया, जैसा कि हमने पहले उल्लेख किया है, संचालन के लिए कमीशन की कोई भी बाधा वित्तीय रूप से टिकाऊ होनी चाहिए। यदि हमारी लागत कमीशन के माध्यम से कवर नहीं की जा सकती है, तो हमें लागत को कम करने के तरीके खोजने होंगे। 

इससे पहले, सरकार ने एग्रीगेटर द्वारा लगाए गए कमीशन को 10 प्रतिशत पर रखने के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय के अस्थायी आदेशों पर सहमति व्यक्त की थी।

टॅग्स :कर्नाटकओलाउबर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?