लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार की उबर और ओला की ऑटो सर्विस पर बड़ी कार्रवाई, ऑटो सीज करने के दिए आदेश, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2022 19:46 IST

कर्नाटक परिवहन विभाग के तत्काल प्रभाव से ऑटो सर्विस को रोकने के निर्देशों के बावजूद ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर्स के अभी भी ऑटोरिक्शा का संचालन करने की शिकायतों के बाद सरकार का आदेश आया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने ओला, उबर ऑटो को सीज करने का दिया आदेशराज्य सरकार के परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु ने शनिवार को यह जानकारी दीइससे पहले सरकार ने 3 दिनों तक ओला-उबर की ऑटो सर्विस को बंद करने का निर्देश दिया था

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने ओला, उबर ऑटो को सीज करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार के परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को ऑटोरिक्शा चलाने वाले कैब एग्रीगेटर्स को जब्त करने का निर्देश दिया है। परिवहन विभाग के तत्काल प्रभाव से इसे रोकने के निर्देशों के बावजूद ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर्स के अभी भी ऑटोरिक्शा का संचालन करने की शिकायतों के बाद सरकार का आदेश आया है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि ओला और उबर जैसे एग्रीगेटर्स को "उल्लंघन" के लिए नोटिस जारी किए गए हैं और वह एक दो दिनों में कार्रवाई का अगला तरीका तय करेंगे। श्रीरामुलु ने समाचार एजेंसी पीटीआई को जवाब में कहा, "ओला और उबर यात्रियों को बिना किसी परेशानी के मदद करने के लिए हैं, लेकिन हमें हर साल शिकायतें मिल रही हैं ... कुछ तकनीकी मुद्दे भी शामिल हैं, इसलिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है।"

जब परिवहन मंत्री से कहा गया कि नोटिस और रुकने के निर्देश के बावजूद वाहन चल रहे हैं, तो मंत्री ने कहा, "मैंने अधिकारियों को भेजा है, मैंने उन्हें निर्देश के बावजूद ओला और उबर के वाहनों को जब्त करने का आदेश दिया है।"

कर्नाटक सरकार ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर्स को शहर में अपनी "अवैध" ऑटोरिक्शा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई कई यात्रियों द्वारा ओला और उबर जैसे ऐप के तहत चलने वाले ऑटोरिक्शा द्वारा ओवरचार्जिंग की शिकायत के बाद हुई है।

राज्य सरकार शुक्रवार को तीन दिनों तक ऐप-आधारित एग्रीगेटर्स जैसे उबर और ओला की ऑटो सर्विस को बंद करने का आदेश जारी किया था। सरकार की ओर से वाहन एग्रीगेटर्स को नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि ओला और उबर एग्रीगेटर दो किलोमीटर से कम की दूरी के बावजूद सवारियों से कम से कम 100 रुपये चार्ज करते हैं। शहर में न्यूनतम ऑटो किराया पहले 2 किमी के लिए 30 रुपये और उसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 15 रुपये तय किया गया है।

टॅग्स :ओलाउबरकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला