लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जारी हुआ आदेश

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 17, 2023 20:54 IST

सरकार ने कहा है कि मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से अन्य भक्तों और कर्मचारियों को परेशानी होती है। आदेश में कहा गया है कि सभी भक्तों को मंदिरों के अंदर अपने मोबाइल फोन बंद करने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगायाइस आशय का आदेश आज जारी किया गया सभी भक्तों को मंदिरों के अंदर अपने मोबाइल फोन बंद करने होंगे

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के तहत आने वाले सभी मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस आशय का आदेश आज जारी किया गया। 

सरकार ने कहा है कि मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से अन्य भक्तों और कर्मचारियों को परेशानी होती है। आदेश में कहा गया है कि सभी भक्तों को मंदिरों के अंदर अपने मोबाइल फोन बंद करने होंगे। मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध तमिलनाडु के मंदिरों में भी है। तमिलनाडु में भी इसी तरह के नियम का पालन किया जाता है।

तमिलनाडु सरकार को राज्य के मंदिरों में मोबाइल फोन बैन करने के निर्देश मद्रास हाईकोर्ट ने दिए थे। राज्य हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग को यह आदेश अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिसंबर 2022 में दिया था। अदालत ने अपने आदेश में मंदिरों में पवित्रता बनाए रखने की बात कही थी। 

कर्नाटक में इस मुद्दे पर पहले भी चर्चा हुई थी, लेकिन अब औपचारिक तौर पर इस पर रोक लगा दी गई है। भक्तों और कर्मचारियों को मंदिरों के अंदर फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी या उन्हें उपकरण बंद करने होंगे।

बता दें कि ऐसा ही फैसला करते हुए उत्तराखंड में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भी केदारनाथ मंदिर परिसर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की। मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर परिसर के अंदर कई चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि जो भी फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाल फिलहाल मंदिर परिसरों में वीडियो शूट किए जाने की कई घटनाओं के बाद ये फैसला लिया गया। 

बता दें कि मंदिर में सभी भक्तों के पास मोबाइल फोन होते हैं और वे बिना किसी प्रतिबंध के मंदिर परिसर के भीतर तस्वीरें या वीडियो लेते हैं। इस कारण जहां कुछ लोगों को परेशानी होती है वहीं महिला श्रद्धालु असहज भी होती हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए