लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: पहले 4 किलोमीटर के लिए 100 रुपए, फिर देना होगा 24 रुपए अतिरिक्त शुल्क

By अनुभा जैन | Updated: February 5, 2024 16:03 IST

कैब किराए में विसंगतियों और यात्रियों के साथ ड्राइवरों की शिकायतों को दूर करने के लिए, कर्नाटक सरकार द्वारा अपनी तरह की पहल शुरू की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने कैब से यात्रा करने के लिए नए नियम लागू किए अब पहले 4 किलोमीटर के लिए देने होंगे 100 रुपये इसके बाद प्रत्येक किमी. पर कैब के लिए 24 रुपये न्यूनतम किराया तय

बेंगलुरु: कैब किराए में विसंगतियों और यात्रियों के साथ ड्राइवरों की शिकायतों को दूर करने के लिए, कर्नाटक सरकार द्वारा अपनी तरह की पहल शुरू की गई है। इस क्रम में, कर्नाटक राज्य ने राज्य भर में सभी कैब के लिए एक समान और अपरिवर्तित किलोमीटर-आधारित किराया तय किया है। इन कैब्स में एयरपोर्ट टैक्सियां भी शामिल होंगी।

कर्नाटक सरकार ने सर्ज प्राइसिंग के खिलाफ चेतावनी दी है, जहां अधिक मांग होने पर, खासकर पीक आवर्स के दौरान, अधिक किराया वसूला जाता है। कैब चालक अक्सर व्यस्त समय के लिए एक किराया और व्यस्त समय के लिए दूसरा किराया लेते हैं। इस मुद्दे का समाधान कर लिया गया है।

3 फरवरी, 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार, मोटर वाहन नियम 1988 की धारा 67 (1) (प) के तहत 2021 में जारी दो अधिसूचनाओं को संशोधित करके एक समान किराया पेश किया जाएगा।

कर्नाटक परिवहन विभाग ने कैब के किराए में संशोधन किया है और पहले 4 किमी के लिए 100 रुपये और उसके बाद प्रत्येक किमी. पर प्रवेश स्तर की कैब के लिए 24 रुपये न्यूनतम किराया तय किया है। अब फ्लेक्सी-फेयर को खत्म कर दिया गया है जिसे 2021 में पेश किया गया था।

कैब को उनके खरीद मूल्य के अनुसार श्रेणियों में विभाजित किया जायेगा और ड्राइवर यात्रियों से टोल के साथ जीएसटी एकत्र कर सकते हैं। लेकिन वे प्रति मिनट चार्ज नहीं लगा सकते हैं। सरकार ने सामान, प्रतीक्षा समय और रात्रि शुल्क निर्दिष्ट किया है।

परिवहन विभाग के अतिरिक्त राज्यपाल और कर्नाटक राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव एल हेमंथा कुमार ने बताया कि पहले पांच मिनट के लिए कोई प्रतीक्षा शुल्क नहीं है और उसके बाद रु1 हर मिनट के लिए चार्ज लगेगा। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच बुक की गई टैक्सियों के लिए कैब ऑपरेटर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क ले सकता है।

ओला, उबर ड्राइवर्स एंड ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तनवीर पाशा ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए और सभी कैब चालकों द्वारा इसका पालन किया जाना चाहिए। ऑटो की तरह कैब का किराया एक समान होना सभी के लिए फायदेमंद होगा। 

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुओलाउबर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?