लाइव न्यूज़ :

Exit Poll Results: जेडीएस बनेगा कर्नाटक का किंगमेकर, बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 12, 2018 20:40 IST

कर्नाटक एग्जिट पोल नतीजेः ABP News, News24, Times Now, India Today, TV9 जैसे चैनल अपने एग्जिट पोल सर्वे जारी कर रहे हैं। यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स...

Open in App

नई दिल्ली, 12 मईः  कर्नाटक की 222 विधानसभा सीटों के लिए शाम 6 बजे चुनाव संपन्न हुए। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इसबार कुल 70 फीसदी मतदान हुआ है। इस चुनाव में नेताओं की अपील पर मतदाताओं ने बढ़कर हिस्सा लिया। मतदान के बाद एबीपी न्यूज-सीएसडीएस, न्यूज 24-चाणक्य, टाइम्स नाउ-वीएमआर और इंडिया टुडे इत्यादि टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। ग्यारह में से सात ने बीजेपी को कर्नाटक की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का दावा किया है। वहीं चार चैनलों ने कांग्रेस को बढ़त दिखाई है। अधिकांश सर्वे में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना व्यक्त की है। इस स्थिति में जेडीएस किंगमेकर साबित हो सकता है। एग्जिट पोल से जुड़े सभी चैनलों के आंकड़े और पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in

कर्नाटक: 10 में से 6 एग्जिट पोल्स में बीजेपी को लीड, 4 एग्जिट पोल्स में कांग्रेस सबसे बडी़ पार्टी

कर्नाटक चुनाव 2018 एग्जिट पोल:-

- सवर्णा एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 106-118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। बीजेपी को 79-92 सीटें और जेडीएस को 20-30 सीटें मिलने का अनुमान है।

- रिपब्लिक टीवी- जन की बात के सर्वे के मुताबिक यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। यहां बीजेपी को लगभग 95-114 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 73-83 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा जेडीएस की झोली में 32-43 सीटें आने की उम्मीद है, और अन्य को  2-3 सीटें मिलने की उम्मीद है। अधिक पढ़ेंः- रिपब्लिक टीवी-जन की बात के सर्वे में बीजेपी जीत गई कर्नाटक

- एनडीटीवी के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में त्रिशंकु विधानसभा का दावा किया जा रहा है। इसके मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस दोनों को 94 सीटें हासिल हो रही है। जेडीएस के खाते में 32 सीटें हैं जो किंगमेकर का रोल अदा कर सकता है।

- रिपब्लिक टीवी के कर्नाटक एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी के खाते में 95-114, कांग्रेस के खाते में 73-82, जेडीएस के खाते में 32-43 और अन्य के खाते में 2-3 सीटें जाने का अनुमान है।

-  कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर एबीपी-सी वोटर्स का एग्जिट पोल आ चुका है। इसके अनुसार बीजेपी को 97-109 सीट, कांग्रेस को 87-99 सीट और जेडीएस 21-30 को सीट मिलेंगी। जबकि अन्य 1 से 8 सीटें मिलेंगी। अधिक पढ़ेंः- एबीपी-सीवोटर्स के सर्वे में बीजेपी का डंका, कांग्रेस सिमटेगी 99 पर

- इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आमने आएगी। राज्य में कांग्रेस को  लगभग 106-118 सीट मिलेंगी। वहीं बीजेपी की झोली में 79-92 सीटें आएंगी। इसके अलावा जेडीएस को 22-30 सीटें मिल सकती हैं। अधिक पढ़ेंः- इंडिया टुडे का सर्वे, कांग्रेस को 118 सीटें, बीजेपी को करारी हार

जन की बात एग्जिट पोल का दावा- बीजेपी को 95-114 सीटें, कांग्रेस को 73 से 83 सीटें, जेडीएस को 32 से 43 सीटें मिली हैं।

- टाइम्स नॉऊ और वीएमआर सर्वेः- एग्जिट पोल सर्वे में कांग्रेस को 90-103 सीटें जीतने का दावा। बीजेपी को 80-93 सीटें और जेडीएस को 31-39 को मिलेंगी सीटें। अधिक पढ़ेंः- टाइम्स नाऊ- वीएमआर का दावा, कांग्रेस बहुमत के करीब, सिद्धारमैया होंगे मुख्यमंत्री

एबीपी न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोलः- एबीपी न्यूज ने 2 बजे तक के मतदान के आधार पर आंकड़े जारी कर दिए हैं। 41 प्रतिशत वोट शेयर के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस 39 प्रतिशत सीटों के साथ दूसरे और 17 प्रतिशत सीटों के साथ जेडीएस तीसरे स्थान पर है।

शाम 6 बजे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जाएंगे।

- अधिकांश चैनलों ने 23 अप्रैल को ओपिनियन पोल जारी किए थे जिसमें त्रिशंकु विधानसभा बनने की बात कही थी। यहां देखें पोल ऑफ पोल्स का चार्ट...

कर्नाटक चुनावः पोल्स ऑफ पोल्स
पार्टी

टाइम्स नाऊ-वीएमआर

(23 अप्रैल, 2018)  

जेएआईएन यूएनआईवी व सीएसडीएस

(23 अप्रैल, 2018)  

एनटीवी-एनजी व माइंडफ्रेम

(28 अप्रैल, 2018)

पोल्स ऑफ पोल्स
कांग्रेस918810093
बीजेपी89928087
जेडीएस40353838
अन्य04090606

- कर्नाटक में कुल 225 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 224 पर चुनाव होते हैं। लेकिन इस बार 222 सीटों पर ही चुनाव हुए हैं। इस बार जयनगर सीट और राजा राजेश्वरी नगर सीट के चुनाव आगे बढ़ा दिए गए हैं।

- जयनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार विजयन कुमार के निधन से यहां के चुनाव टल गए हैं।

- राजा राजेश्वरी नगर सीट पर चुनाव आयोग ने नियमों के उल्लंघन के चलते चुनाव टाल दिया है।

- कर्नाटक में हुए सभी पांच प्रमुख ओपीनियन पोल में त्रिशंकु जनादेश के आसार थे।

कर्नाटक के पांच बड़े ओपीनियन पोल
ओपीनियन पोलबीजेपीकांग्रेसजेडीएस
एबीपी-सीएसडीएस89-9585-9132-38
टाइम्स नाऊ-वीएमआर899140
इंडिया टुडे-कावेरी76-8690-9134-43
सीफोर7012646
टीवी 9-सी वोटर्स9610225
औसत सीटें8710040

यह भी पढ़ेंः- ईवीएम में कैद हुआ 2600+ उम्मीदवारों का भाग्य, 10 प्वाइंट्स में जानें कर्नाटक का पूरा चुनावी गणित

कर्नाटक चुनाव से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

कर्नाटक में 4.96 करोड़ मतदाता हैं जिसमें से 2.44 करोड़ महिलाएँ शामिल हैं। इनमें 15 लाख मतदाता 18-19 साल के बीच हैं जो पहली बार मतदान कर रहे हैं। कर्नाटक चुनाव (Karnataka Vidhan Sabha Chunao 2018) के लिए बीजेपी ने सबसे ज्यादा 223 सीटों के लिए उम्मीदवार खड़े किए हैं। वहीं कांग्रेस ने 222 उम्मीदवार और जनता दल सेकुलर ने 201 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। 225 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए किसी भी पार्टी को 112 सीटों की जरूरत है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013 के आंकड़े

साल 2013 के कर्नाटक चुनाव रिजल्ट
पार्टीसीटें
कांग्रेस122
बीजेपी40
जेडीएस40
समाजवादी पार्टी1
बीएसआर कांग्रेस4
केजेपी6
अन्य पार्टियां2
निर्दलीय9

 

कर्नाटकः 2013 विधानसभा चुनाव में सीटें 
रीजनकांग्रेसबीजेपीजेडीएसअन्यकुल
ओल्ड मैसूर30425564
बंगलुरु सिटी13123028
हैदराबाद कर्नाटक2351740
बॉम्बे कर्नाटक31131550
सेंट्रल कर्नाटक1236223
करावली (‌कोस्टल एंड हील्स)1336223
कुल122404022224
कर्नाटकः 2013 चुनाव में मिली जिलेवार सीटें और वोटिंग
रीजनजिलेजिले में कुल सीटेंकांग्रेसबीजेपीजेडीएसमतदान फीसदी
ओल्ड मैसूर8552522378.8
बंगलुरु सिटी2321512560.6
हैदराबाद कर्नाटक531194466.5
बॉम्बे कर्नाटक6503113172.8
सेंट्रल कर्नाटक535194775.8
करावली (कोस्टल एंड हील्स)421135074.9
कुल30224122404071.8
कर्नाटकः 2013 में वोट शेयर
रीजनकांग्रेसबीजेपीजेडीएसअन्य
ओल्ड मैसूर33.79.432.724.2
बंगलुरु सिटी40.53218.78.8
हैदराबाद कर्नाटक34.716.916.132.2
बॉम्बे कर्नाटक37.727.31124
सेंट्रल कर्नाटक35.614.818.930.7
करावली (कोस्टल एंड हील्स)42.632.31014.2

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एग्जिट पोल्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियन नेशनल काँग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनाव परिणामः चुनावी रेवड़ी से उड़ रहा लोकतंत्र का मजाक

भारतBihar Exit Poll Result 2025: राजग को 160 और महागठबंधन को 77 सीट?, ‘टुडेज चाणक्य’ एग्जिट पोल, 8 एजेंसियों के सर्वे में NDA सरकार?

भारतBihar Exit Poll Result 2025: बिहार में सबसे बड़ी पार्टी कौन?, ‘एक्सिस माय इंडिया’ पोल में खुलासा, देखिए भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस का प्रदर्शन

भारतBihar Exit Poll Result 2025: एनडीए को 121-141 और महागठबंधन को 98-118 सीट?, एक्सिस माई इंडिया पोल

भारतBihar Exit Poll Result 2025: एनडीए के साथ एससी, ईबीसी, ओबीसी और सवर्ण मतदाता?, महागठबंधन के साथ मुस्लिम-यादव वोटर, एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई