कर्नाटक Exit Poll: एबीपी-सीवोटर्स के सर्वे में बीजेपी का डंका, कांग्रेस सिमटेगी 99 पर

By खबरीलाल जनार्दन | Published: May 12, 2018 06:49 PM2018-05-12T18:49:27+5:302018-05-12T19:26:58+5:30

Karnataka Election 2018 Survey: कर्नाटक में मतदान के बाद एग्जिट पोल आ चुके हैं। एबीपी-सीवोटर्स ने

Karnataka Assembly elections 2018 exit poll results as per ABP CSDS | कर्नाटक Exit Poll: एबीपी-सीवोटर्स के सर्वे में बीजेपी का डंका, कांग्रेस सिमटेगी 99 पर

Karnataka Assembly Election 2018

नई दिल्ली, 12 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर एबीपी-सीवोटर्स का एग्जिट पोल आ चुका है। इसके अनुसार बीजेपी को 97-109 सीट, कांग्रेस को 87-99 सीट और जेडीएस 21-30 को सीट मिलेंगी। जबकि अन्य 1 से 8 सीटें मिलेंगी। (जरूर पढ़ेंः Exit Poll Results: जेडीएस बनेगा कर्नाटक का किंगमेकर, बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर)

224 नहीं कर्नाटक में हुए हैं 222 सीटों पर चुनाव

कर्नाटक में 12 मई को 222 सीटों के लिए मतदान हुए। चुनाव के एन पहले दो सीटों जयनगर और राजा राजेश्वरी नगर सीट के चुनाव आगे बढ़ा दिए गए हैं। जयनगर में बीजेपी उम्मीदवार विजयन कुमार का निधन से वहां चुनाव आगे बढ़ा गया है। जबकि चुनाव के ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग ने राजा राजेश्वरी नगर सीट पर चुनाव नियमों को उल्लंघन के चलते चुनाव आगे टाल दिया गया था।

इससे पहले एबीपी सीएसडीएस ने कर्नाटक के 224 सीटों को आधार बनाते हुए मतदान के पहले ओपीनियन पोल किए थे। इनमें एबीपी-सीएसडीएस के सर्वे में कर्नाटक में ‌त्रिशंकु जनादेश की संभावना जताई थी।

कर्नाटक चुनाव 2018 पर एबीपी-सीएसडीएस का ओपीनियन पोल

एबीपी सीएसडीएस ने चुनाव पहले किए सर्वे में बीजेपी को 89-95 सीटें दी थीं। सर्वे में कांग्रेस को 85-91 सीटें मिलती बताई गई थीं। जबकि जेडीएस 32 से 33 सीटों पर सिमटती दिख रही थी।

कर्नाटक के पांच बड़े ओपीनियन पोल
ओपीनियन पोलबीजेपीकांग्रेसजेडीएस
एबीपी-सीएसडीएस89-9585-9132-38
टाइम्स नाऊ-वीएमआर899140
इंडिया टुडे-कावेरी76-8690-9134-43
सीफोर7012646
टीवी 9-सी वोटर्स9610225
औसत सीटें8710040

इन सभी ओपीनयिन पोल के आधार पर अगर एक पोल्स का पोल करेंगे तो ऐसे परिणाम आते हैं।

कर्नाटक चुनावः पोल्स ऑफ पोल्स
पार्टी

टाइम्स नाऊ-वीएमआर

(23 अप्रैल, 2018)  

जेएआईएन यूएनआईवी व सीएसडीएस

(23 अप्रैल, 2018)  

एनटीवी-एनजी व माइंडफ्रेम

(28 अप्रैल, 2018)

पोल्स ऑफ पोल्स
कांग्रेस918810093
बीजेपी89928087
जेडीएस40353838
अन्य04090606

एक नजर कर्नाटक में हुए अंतिम चुनावों के कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013 के आंकड़े-

साल 2013 के कर्नाटक चुनाव रिजल्ट
पार्टीसीटें
कांग्रेस122
बीजेपी40
जेडीएस40
समाजवादी पार्टी1
बीएसआर कांग्रेस4
केजेपी6
अन्य पार्टियां2
निर्दलीय9
 
कर्नाटकः 2013 विधानसभा चुनाव में सीटें 
रीजनकांग्रेसबीजेपीजेडीएसअन्यकुल
ओल्ड मैसूर30425564
बंगलुरु सिटी13123028
हैदराबाद कर्नाटक2351740
बॉम्बे कर्नाटक31131550
सेंट्रल कर्नाटक1236223
करावली (‌कोस्टल एंड हील्स)1336223
कुल122404022224

 

कर्नाटकः 2013 में वोट शेयर
रीजनकांग्रेसबीजेपीजेडीएसअन्य
ओल्ड मैसूर33.79.432.724.2
बंगलुरु सिटी40.53218.78.8
हैदराबाद कर्नाटक34.716.916.132.2
बॉम्बे कर्नाटक37.727.31124
सेंट्रल कर्नाटक35.614.818.930.7
करावली (कोस्टल एंड हील्स)42.632.31014.2

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

English summary :
Karnataka Legislative Assembly elections 2018 Exit poll: Karnataka went to voting today to choose their government in this Karnataka Vidhan Sabha Chunao 2018. Before the Karnataka Legislative Assembly Elections Results 2018, Lokmat News Hindi brings you the Karnataka Exit poll results as per ABP C Voters.


Web Title: Karnataka Assembly elections 2018 exit poll results as per ABP CSDS

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे