कर्नाटक विधानसभा चुनाव EXIT POLL: इंडिया टुडे का सर्वे, कांग्रेस को 118 सीटें, बीजेपी को करारी हार

By स्वाति सिंह | Published: May 12, 2018 06:45 PM2018-05-12T18:45:29+5:302018-05-12T19:28:09+5:30

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। 2013 में कांग्रेस 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।  वहीं बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थीं।

Karnataka Assembly elections 2018 exit poll results as per India Today Karvy | कर्नाटक विधानसभा चुनाव EXIT POLL: इंडिया टुडे का सर्वे, कांग्रेस को 118 सीटें, बीजेपी को करारी हार

Karnataka exit poll results as per India Today Karvy

बेंगलुरु, 12 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं।  कर्नाटक में कुल 4.96 करोड़ मतदाता हैं। यह आज 70 फीसदी मतदान हुए हैं। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं।  2013 में कांग्रेस 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थीं। इसके अलावा 13 सीटें अन्य की झोली में गए थे, बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थीं।

ये भी पढ़ें: एग्जिट पोल LIVE: कर्नाटक चुनाव में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, जानें कौन बनाएगा सरकार

इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आमने आएगी। राज्य में कांग्रेस को  लगभग 106-118 सीट मिलेंगी। वहीं बीजेपी की झोली में 79-92 सीटें आएंगी। इसके अलावा जेडीएस को 22-30 सीटें मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: "मिशन 150" से 130 सीटों पर क्यों आ गए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह?

क्या कह रहे थे इंडिया टुडे-कार्वी के ओपिनियन पोल  

इंडिया टुडे न्यूज चैनल की ओर से किए गया ओपिनियन पोल में बीजेपी के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 की राह आसान नहीं बताई गई। ओपिनियन पोल के मुताबिक कांटे की टक्कर के बीच हंग असेंबली होने की उम्मीद है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बन सकती है। जिसको बीजेपी कड़ी टक्कर दे सकती है। लेकिन जनता दल सेक्युलर हंग असेंबली में बड़ी भूमिका निभाएगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया अभी भी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस पर  90 से 101 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 78 से 86 फीसदी सीटे मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑपिनियन पोल के अनुसार जनता दल सेक्युलर को 34 से 43 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनावः पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार से असली मुद्दे गायब क्यों हैं?

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को (12 मई) को मतदान हुए, इसके नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

English summary :
Karnataka Assembly elections 2018 Exit poll: Karnataka went to poll today to choose their government in this Karnataka Vidhan Sabha Chunao 2018. According to India Today Karvy Exit Poll Results Congress is emerging as leading party and BJP is on on the second spot in Karnataka Exit Polls 2018.


Web Title: Karnataka Assembly elections 2018 exit poll results as per India Today Karvy

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे