लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: पीएम मोदी पर जयराम रमेश का तंज, बोले- कांग्रेस की जीत उनकी निर्णायक हार है

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2023 17:15 IST

कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने कहा कि पूरा चुनाव प्रचार कर्नाटक के मुद्दों को लेकर था।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस की जीत पीएम मोदी की निर्णायक हार है।उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी के अलावा कोई और चेहरा नहीं था।रमेश ने कहा कि हमने जो मुद्दे उठाए वे राज्य से संबंधित थे।

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बढ़त बनाए हुए है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने कहा कि पूरा चुनाव प्रचार कर्नाटक के मुद्दों को लेकर था। उन्होंने ये भी कहा, "हमने इसे राष्ट्रीय चुनाव नहीं बनाया, हमने इस चुनाव को विधानसभा का चुनाव बनाया। कांग्रेस की जीत पीएम मोदी की निर्णायक हार है।" 

जैराम रमेश ने आगे कहा, "ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी के अलावा कोई और चेहरा नहीं था। हमने जो मुद्दे उठाए वे राज्य से संबंधित थे। लेकिन भाजपा ने चुनाव प्रचार को पीएम मोदी के लिए जनमत संग्रह जैसा बना दिया। जेपी नड्डा ने कहा कि अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो पीएम मोदी की कृपा आपके साथ नहीं रहेगी। कर्नाटक के लोगों ने पीएम मोदी के चुनाव प्रचार को पूरी तरह खारिज कर दिया।"

इस बार के विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य के 36 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पीटीआई के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य भर में खासकर मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ज्यादातर 'एग्जिट पोल' में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान जताया गया था।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Jairam Rameshकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला