लाइव न्यूज़ :

Karnataka Election: कांग्रेस के दमदार प्रदर्शन के सामने सीएम बोम्मई ने मान ली हार! कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर कहा- हम छाप छोड़ने में विफल रहे

By विनीत कुमार | Updated: May 13, 2023 13:12 IST

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव के आ रहे नतीजों के बीच मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने संकेत दिए हैं कि उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद पार्टी इसकी समीक्षा करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबसवराज बोम्मई ने कहा- भाजपा इस चुनाव में अपनी छाप छोड़ने में विफल रही है।परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे, लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे: बोम्मई

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। पूरे नतीजे अभी अभी आना बाकी है लेकिन रुझानों में कांग्रेस पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। इन सबके बीच भाजपा नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान से यह संकेत दिए हैं कि वे पूरे नतीजे आने से पहले ही हार मान चुके हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं की तमाम कोशिशों के बावजूद हम अपनी छाप छोड़ने में विफल रहे। एक बार पूरे नतीजे आने के बाद हम विस्तृत समीक्षा करेंगे। हम इस नतीजे से सीखकर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे।'

बता दें कि चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार दोपहर 12.35 बजे तक कांग्रेस 127 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 68 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जेडीएस 22 सीटों पर आगे है। निर्दलीय 4 सीटों पर आगे हैं। कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 113 है।

कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा जरूर पार कर लिया है। हालांकि, करीब 50 ऐसी सीटें हैं जहां बेहद करीबी जंग है और वोटों का अंतर 1000 से भी कम है। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Basavaraj Bommaiभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी